शहर

सोनीपत में खौफनाक वारदात: पड़ोसी के पिटबुल ने 6 महीने के मासूम नोच डाला, CCTV में कैद हुई घटना

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां एक पिटबुल कुत्ते ने एक मासूम को नोच डाला।

Image

हरियाणा के सोनीपत में कुत्ते ने मासूम को नोचा

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी के पालतू पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम बच्चे और उसे गोद में लेकर घूम रही उसकी बुआ पर हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में कुत्ते ने मासूम के चेहरे, पेट, हाथ और मुंह तरह से नोच डाला बच्चे की जान बचाने में उसकी बुआ भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

गेट खुलते ही झपटा पिटबुल

घटना 14 सितंबर की शाम की है। सिक्का कॉलोनी की रहने वाली निर्मला देवी का 6 महीने का पोता अपनी बुआ की गोद में घर के बाहर गली में घूम रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि पड़ोसी के घर का मुख्य गेट खुला और वहां पाला गया पिटबुल कुत्ता अचानक बाहर निकल आया। गली में आते ही कुत्ते ने हमला कर दिया। बुआ ने अपने 6 महीने के भतीजे को बचाने की पूरी कोशिश की और उसे अपने शरीर से ढकने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू पिटबुल दोनों को नोचता रहा। हमले में बुआ भी बुरी तरह जख्मी हो गई।

लगे 20 से ज्यादा टांके

मासूम की दादी निर्मला देवी ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, पेट, हाथ और मुंह पर गहरे घाव कर दिए। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए शरीर पर 20 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। हमले के तुरंत बाद पड़ोसियों की मदद से बच्चे को दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज हुआ।

हालांकि, इलाज का खर्च बहुत अधिक होने के कारण परिजनों ने असमर्थता जताई, जिसके बाद बच्चे और उसकी बुआ को PGI रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

घर में दो कुत्ते, लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिस घर से कुत्ता बाहर निकला, वहां दो पालतू कुत्ते रखे गए हैं, लेकिन उन्हें बांधने या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। जैसे ही गेट खुला, कुत्ता बिना किसी रोक-टोक के बाहर आ गया और इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल

घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पिटबुल कुत्ता अचानक बाहर आता है और मासूम बच्चे पर झपट पड़ता है।

पीड़ित परिवार पहले ही अपने एक पोते को खो चुका है, ऐसे में इस दर्दनाक हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार ने प्रशासन से बच्चे के पूरे इलाज का खर्च उठाने, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित पक्ष की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article