Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes Images, Messages: अपनों को दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, शुभ बनाएं उनका दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 11:26 AM IST

Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos in Hindi: हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इसी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश चतुर्थी का आगाज हो जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त यानी आज है। आप इस मौके पर इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes Images, Messages: अपनों को दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, शुभ बनाएं उनका दिन

Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: 31 अगस्त यानी आज गणेश चतुर्थी है। गणेश चतुर्थी की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं। बप्पा के आगमन के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं। इतना ही नहीं पंडालों में विशेष सजवाट भी की जाती है। इसके अलावा धूमधाम से गणेश जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी इन खास मैसेज, कोट्स, शायरी, श्लोकों, दोहो, तस्वीरों के जरिए अपने रिश्तेदारों और जानने वालों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 

भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप हर दम.
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आये कोई गम।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं 



सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी।
गणेश चतुर्थी की शुभ कामनाएं



भक्ति गणपति, शक्ति गणपति
सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति
महा गणपति, देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं


वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

भक्ति गणपति, शक्ति गणपति
सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति
महा गणपति, देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Ganesh Chaturthi 2022



सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया।
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया।
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ति मोरया।
Happy Ganesh Chaturthi





गणपति बाप्पा मोरया।
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता,
दीन दुखियों के भाग्य विधाता।
जय गणपति देवा।
Happy Ganesh Chaturthi 2022



वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
Happy Ganesh Chaturthi 2022

आते बड़े धूम धाम से गणपति जी,
जाते बड़े धूम धाम से गणपति जी,
आखिर सबसे पहले आकर,
हमारे दिलो में बस जाते गणपति जी
गणपति बाबा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं




भक्ति गणपति। शक्ति गणपति।
सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति
महा गणपति, देवो में श्रेष्ठ मेरे गणपति
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं


दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है..।।
गणेश चतुर्थी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं



 गणेश जी का रूप निराला हैं
चेहरा भी कितना भोला भाला हैं
जिसे भी आती हैं कोई मुसीबत
उसे इन्ही ने तोह संभाला हैं
गणेश चतुर्थी 2021  की हार्दिक शुभकामनाएं



गणेश की ज्योति से नूर मिलता हैं
सबके दिलो को सुरूर मिलता हैं
जो भी जाता हैं गणेश के द्वार
कुछ न कुछ उन्हें जरूर मिलता हैं
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं



कर दो हमारे जीवन से दुःख दर्दो का नाश
चिंतामन कर दो कृपा पूरण सबके काज
गणेश चतुर्थी की शुभ कामनाएं!

गणेश जी का रूप निराला हैं
चेहरा देखो कितना भोला भाला हैं
जब भी हम पर आए कोई मुसीबत
गणेश जी ने ही तो  हमे संभाला हैं!
हैप्पी गणेश चतुर्थी 2022



सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी..


आपका और खुशियों का जन्म-जन्म का साथ हो,
आपकी तरक्की की हर किसी की जुबां पर बात हो,
जब कोई मुसीबत आये तो गणेश हमेशा आपके साथ हो।

आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो,
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो,
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो
आपको गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!


गणेश की ज्योति से नूर मिलता है;
सबके दिलों को सुरूर मिलता है;
जो भी जाता है गणेशा के द्वार;
कुछ ना कुछ जरूर मिलता है..
जय श्री गणेश
हैप्पी गणेश चतुर्थी




पग में फूल खिले,
हर ख़ुशी आपको मिले,
कभी न हो दुखों से सामना,
यही मेरी गणेश चतुर्थी की शुभकामना।


पल पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते है रिश्ते,
और रिश्तों से बनता है कोई खास,
मुबारक हो ये गणेश चतुर्थी झकास।



End of Article