Beauty Tips: मुंहासों, टैनिंग से छुटकारा दिला सकता है गुलकंद, देखें लगाने का सही तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 08:37 AM IST

गुलकंद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। वहीं, स्किन पर गुलकंद का इस्तेमाल करने से भी आपको काफी फायदा हो सकता है। इसे स्किन पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है, डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलता है।

Beauty Tips: मुंहासों, टैनिंग से छुटकारा दिला सकता है गुलकंद, देखें लगाने का सही तरीका

Beauty Tips in Hindi: गर्मियों में गुलकंद खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, कई शारीरिक परेशानियों को दूर करने में गुलकंद प्रभावी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुलकंद का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। त्वचा पर गुलकंद लगाने से रंगत में सुधार होता है, डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलता है। गुलकंद त्वचा को हाइड्रेट करता है, दाग धब्बों को दूर करता है। साथ ही इससे स्किन की कई अन्य समस्याएं दूर हो सकती है।

त्वचा पर गुलकंद लगाने के फायदे 

  • गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। गुलकंद त्वचा की जलन को भी शांत करता है।
  • त्वचा पर गुलकंद लगाने से कील-मुहांसों की समस्या दूर होती है। साथ ही यह एक्ने के काले दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।

    घर पर बनाए चंदन के फेस पैक दूर करेंगे स्किन की कई समस्याएं, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
        


  • अगर आपके आखों के नीचे काले घेरे हैं, तो आप गुलकंद लगा सकते हैं। कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।  
  • गुलकंद त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। हफ्ते में 2-3 दिन चेहरे पर गुलकंद लगाने से त्वचा का कालापन दूर होता है, त्वचा चमकदार बनती है।
  • गुलकंद त्वचा की ड्रायनेस को दूर करने में भी कारगर होता है। चेहरे पर गुलकंद लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है, इसमें नमी बनी रहती है।

    बाउंसी और शाइनी बालों के लिए ट्राई करें रिवर्स हेयर वॉश
     


  • आंखों के नीचे की सूजन चेहरे की खूबसूरती को कम कर देता है। ऐसे में गुलकंद का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। गुलकंद आंखों की सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • चेहरे पर गुलकंद लगाने से टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। चेहरे, गर्दन का कालापन दूर होगा।


चेहरे पर गुलकंद कैसे लगाएं?

  1. इसे चेहरे पर लगाने के लिए आप सबसे पहले गुलकंद लें।
  2. अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल मिला लें।
  3. इस पेस्ट को अपने चेहरे, आंखों के नीचे लगाएं।
  4. 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
  5. इससे त्वचा खूबसूरत, चमकदार बनेगी। आंखों की सूजन भी कम होगी।
  6. अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

आप भी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए गुलकंद फेस पैक लगा सकते हैं। लेकिन अगर त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इसका इस्तेमाल करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें)

End of Article