घर पर बनाए चंदन के फेस पैक दूर करेंगे स्किन की कई समस्याए, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 08:12 AM IST

Sandalwood Benefits For Skin: गर्मी में चंदन का प्रयोग सबसे ज्यादा फायदेमंद है। यह चेहरे में ठंडक पहुंचाता है और इसके साथ ही चेहरे में तमाम तरह की समस्याओं को दूर भी कर सकता है। इसका फेस पैक बनाकर रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें।

घर पर बनाए चंदन के फेस पैक दूर करेंगे स्किन की कई समस्याए, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
Photo Credit: Instagram

Sandalwood Benefits For Skin: गर्मियों में त्वचा की खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आमतौर पर लोग बाजार से लाए हुए कई तरह के प्रोडक्ट चेहरे के लिए इस्तेमाल करते हैं। एक प्रयोग जो काफी समय से किया जा रहा है वह है चंदन का प्रयोग। चंदन चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए सबसे आसान व बेहतर उपाय है। यह एक प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन है। यह न केवल खुशबूदार होता है बल्कि कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है। गर्मियों में त्वचा पर चंदन का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर होता है। यह चेहरे में ठंडक पहुंचाता है। इसका फेस पैक बनाकर आप चेहरे में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर आपके चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे हैं तो आप एक चम्मच चंदन के पाउडर में दो चम्मच दूध मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच बादाम का पाउडर भी मिला लें। इन तीनों के मिश्रण का पेस्ट बनाकर धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह चेहरे में किसी भी तरह के दाग धब्बे हटाने में मदद कर सकता है।

शहद व दही के साथ लगाएं चंदन

अगर आपके चेहरे की त्वचा बेजान है तो रात में सोने से पहले चंदन के पाउडर में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दही का मिश्रण मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। बिस्तर में जाने से पहले इसे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद इसे पानी से धीरे-धीरे मसाज करते हुए हटा दें। 

गुलाब जल के साथ लगाएं चंदन

इसके साथ ही चंदन का प्रयोग गुलाब जल के साथ भी किया जा सकता है। चंदन का प्रयोग गुलाब जल के साथ करने पर चेहरे पर झाई की समस्या दूर हो सकती है। चंदन व गुलाब जल का फेसपैक लगाने के बाद चेहरे पर अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइज क्रीम जरूर लगाएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article