Parenting Tips: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें, बच्चा बनेगा ताकतवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 07:17 AM IST

Child Health Care Tips: बच्चों की जैसे जैसे उम्र में बढ़ती है। वैसे वैसे स्वस्थ शरीर के विकास के लिए उनके खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। बच्चों का सही आहार ही उनका मानसिक व शारीरिक विकास सही तरीके से करता है।

Parenting Tips: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें, बच्चा बनेगा ताकतवर
Photo Credit: Instagram

Kids Diet Plant Tips: बच्चों के सही विकास के लिए खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। बच्चों को बचपन से ही सही भरपूर आहार देना चाहिए। बच्चे आमतौर पर खाने-पीने के मामले में काफी लापरवाही करते हैं, लेकिन खानपान को लेकर बच्चों की लापरवाही उनकी सेहत पर असर डालता है। ऐसे में मां-बाप की जिम्मेदारी होती है कि अपने बच्चों का सही खान-पान का ख्याल रखें।बच्चों को इस उम्न में बाहर का जंक फूड खाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में मां-बाप की सबसे बड़ी समस्या होती है उन्हें बाहर के खाने से बचाना और बच्चों को संतुलित आहार, विटामिंस, मिनरल्स व प्रोटीन का सेवन कराना। इस उम्न में बच्चों के खाने में प्रोटीन विटामिंस वाली चीजें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं बच्चों के शरीर के विकास के लिए खाने पीने में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

अंडा करें खाने में शामिल
बच्चों को अच्छी हेल्थ के लिए सभी पोषक तत्व की जरूरत होती है। इसके लिए बच्चों को अंडा जरूर खिलाना चाहिए। अंडा बच्चों के सही विकास में मदद करता है। अंडे में हाई प्रोटीन विटामिन बी,  विटामिन डी, ओमेगा- 3 और फैटी एसिड होता है। जिससे बच्चों का सही मानसिक विकास होता है। अच्छे खान-पान से बच्चों का दिमाग तेज होता है और उनकी कार्य क्षमता भी बढ़ती है।

दो टाइम जरूर दें दूध
इसके अलावा बच्चों को रोजाना दो टाइम दूध जरूर देना चाहिए। बढ़ती उम्र के बच्चों के सही विकास के लिए दूध बेहद जरूरी है। दूध से शरीर को भरपूर कैल्शियम विटामिन मिलता हैं। दूध में फास्फोरस और कैल्शियम होता है, जो हड्डी व नाखून को स्वस्थ रखता है। साथ में शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

ड्राई फ्रूट्स भी करें शामिल
इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों को रोज बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट खिलाना चाहिए। यह बच्चों के दिमाग के विकास में मदद करता है। इसके अलावा बच्चों को शारीरिक एनर्जी भी देता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

End of Article