Recipe of Rice: बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय लंच में बनाइए ये शानदार चीजें, बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 06:37 AM IST

Bache Hue Chawal Ki Dishes: बासी चावल अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन बासी चावल से कई सारी रेसिपी बनकर तैयार हो सकती है। इसे खाने पर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे और इसे दोबारा फेंकना भूल जाएंगे।

Recipe of Rice: बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय लंच में बनाइए ये शानदार चीजें, बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे
Photo Credit: Instagram

Benefits Of Leftover Rice: चावल ज्यादातर हर किसी को पसंद होते हैं। बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जिन्हें चावल नापसंद हो। कुछ लोगों के घरों में तो हर रोज ही चावल बनता है। डिनर या लंच में कभी कभार अंदाजे से ज्यादा चावल बन जाता है। ऐसे  में चावल का बचना सामान्य बात है। कुछ लोग उस बासी चावल को फेंक देते हैं। यह सोच कर कि बासी चावल फैट न बढ़ा दें या सेहत को कोई नुकसान ना पहुंचा दें, लेकिन बता दें बासी चावल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इस चावल से कई सारी रेसिपी बनाई जा सकती है। जिसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे आप दोबारा फेंकना भूल जाएंगे। इस बासी चावल से कई सारी रेसिपी बनकर तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं उन रेसिपी के बारे में...

लेमन राइस

बचे हुए बासी चावल से लेमन राइस बनाया जा सकता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और पौष्टिक से भरपूर होता है। इसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको एक पैन में तेल डालकर गर्म करना है और उस तेल के गर्म होने के बाद उसमें राई व जीरा का तड़का लगाना है, फिर इसमें चाहे तो मूंगफली के दाने डाल सकते हैं और फ्राई कर सकते हैं। इसमें हरी मिर्च काटकर डालिए, फिर चावल को पैन में डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए। जब वह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो उसमें नींबू का रस और धनिया डालकर दोबारा से मिक्स कर लें। गरमा गरम लेमन राइस बनकर तैयार हो जाएगी इसे सबको सर्व करें।

वेज फ्राइड राइस

वेज फ्राइड राइस बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको अपनी मनपसंद सब्जियां बीन्स, शिमला मिर्च, गाजर, गोभी सब्जियां महीन काटकर उसे तेल में फ्राई करना हैं। सब्जियों के फ्राई होने के बाद बचे हुए चावल को डालें। इसमें अपने स्वाद अनुसार मसाले डाले और इसे मिक्स कर दें। आपकी वेज फ्राइड राइस बनकर तैयार हो जाएगी।

चावल चीला

इसके अलावा आप बचे हुए चावल को मिक्सी में पीस लीजिए और पानी डालकर एक बैटर यानी घोल तैयार कर लीजिए। अब इस बैटर में थोड़ी सी सूजी और इतना ही दही मिलाकर ढक कर रख दीजिए। कुछ देर बाद इसमें आपको नमक, काली मिर्च, कद्दूकस की गई गाजर, प्याज, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च डालना होगा। हर चीज को बैटर मे मिलाकर अच्छे से फैंटे और फिर एक चपटे तवे पर तेल लगाकर इस बैटर को चीले या डोसे की तरह फैला लें। अच्छी तरह सैंकने के बाद इसे हर चटनी या सॉस के साथ खाया जा सकता है। 

End of Article