दुल्हन को अगवा करने से दूल्हे को पीटने तक, दुनिया में शादी के दौरान होती हैं ये 5 अजीबोगरीब रस्में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2020, 01:32 PM IST

Strange wedding rituals in the World: शादी लोगों के लिए एक मजेदार अनुभव होता है लेकिन दुनिया के कई हिस्से ऐसे हैं जहां शादी के दौरान अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है।

दुल्हन को अगवा करने से दूल्हे को पीटने तक, दुनिया में शादी के दौरान होती हैं ये 5 अजीबोगरीब रस्में

नई दिल्ली: शादियां कौन पसंद नहीं करता? जब भी परिवार में कोई शादी होती है, लोग इसके लिए खूब उत्साहित हो जाते हैं। शादियों का अनुभव तो मजेदार होता ही है लेकिन इसमें शामिल रस्में इसे और भी ज्यादा रोचक बना देती हैं। भारतीय शादियों और इसके अनुष्ठानों के बारे में जाहिर तौर पर भारत के लोगों को जानकारी है लेकिन दुनिया में कई शादी की रस्में ऐसी होती हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।

आपको इन अजीबोगरीब रस्मों के बारे में जानकर आपके मन में सवाल उठ सकता है कि आखिर ऐसा क्यों होता होगा? आप हैरानी में पड़ सकते हैं कि इन्हें विचित्र कहें या इसे अनोखा कहें और शायद ही पहले आपने ऐसी रस्मों के बारे में सुना हो। यहां पढ़िए दुनिया भर में शादी की 5 सबसे विचित्र परंपराएं:

1. दुल्हन को अगवा कर मांगते हैं फिरौती, रोमानिया:
रोमानिया और अन्य यूरोपीय देशों में एक मजेदार रस्म होती है। शादी से ठीक पहले एक नकली अपहरण का खेल होता है। दुल्हन के दोस्त और परिवार, दुल्हन का अपहरण करते हैं और उसे रिहा करने के लिए दूल्हे से फिरौती मांगते हैं। दूल्हे को अपनी दुल्हन को शादी के बाद अपने दोस्तों और परिवार के लिए पार्टी देकर विदा करना होता है।

2. इंडोनेशिया में नवविवाहित जोड़ों को बाथरूम नहीं:
इंडोनेशिया की टीडॉन्ग जनजाति एक परंपरा का पालन करती है जिसमें एक नवविवाहित जोड़े को अपनी शादी के 3 दिन और 3 रात बाथरूम का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस वजह से नवविवाहित जोड़े को समारोह के दौरान भोजन और पानी भी कम दिया जाता है। इस रस्म के बारे में मान्यता है कि इससे शादीशुदा जीवन खुशहाल बनता है और इस परंपरा को तोड़ना बुरा माना जाता है।

3. रोने का अभ्यास, चीन:
यह विचित्र परंपरा चीन के तुजिया जातीय समूह में ठीक एक महीने पहले शुरु होती है। एक दुल्हन अपनी शादी के एक महीने पहले से रोजाना एक घंटे रोना शुरू कर देती है। दुल्हन की मां 10 दिनों के बाद और उसकी दादी भी 10 और दिनों के बाद ऐसा करते हैं। धीरे-धीरे, लगभग सभी महिला सदस्य रोने की इस परंपरा में शामिल हो जाते हैं।

Crying practice in China during wedding

4. फ्रेंच पोलिनेशिया के मारिकास द्वीप मानव कालीन:
सुनने में विचित्र लगता है लेकिन फ्रेंच पोलिनेशिया में शादी के बाद, जोड़े के रिश्तेदार अपने चेहरे को ऊपर करके जमीन पर लेट जाते हैं और एक कपड़ा उनके ऊपर डाला जाता है, जिससे मानव कालीन बन जाता है! नव-विवाहित जोड़े को उन लोगों से बने कालीन के ऊपर चलना होता है।

5. मरी हुई मछली से दूल्हे की पिटाई, कोरिया:
दक्षिण कोरियाई संस्कृति में, लोगों का मानना ​​है कि मरी हुई मछली से लड़के की पिटाई करने से वह शादी के बाद उसकी पहली रात के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो जाता है। हालांकि, केवल दूल्हे को इससे गुजरना पड़ता है। दोस्त दूल्हे के पैरों को एक मरी हुई मछली से पीटते हैं ताकि उसका वैवाहिक जीवन समृद्ध बन सके।

End of Article