Holi 2023: होली में अब सिर्फ गिने-चुने दिन ही बचे हैं। 7 मार्च को होलिका दहन के बाद इसके अगले दिन 8 मार्च को लोग होली का त्योहार मनाएंगे। इस दिन खाने-खजाने और मेल-मिलाब के साथ ही रंगो की बरसात भी होती है। सोसाइटी, रोड-चौराहों गांवो में लोग अपनी टोलियां बनाकर जमकर होली सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन लोग हाउस होली पार्टी भी करते हैं और इस मौके पर एक-दूसरे पर खूब रंगों की बौछार करते हैं। रंगों का ये त्योहार हिंदू धर्म में लोगों का ये सबसे ज्यादा पसंदीदा फेस्टीवल है। जबकि होली खेलने के बाद स्किन की बड़ी बुरी हालत हो जाती है।
होली खेलने से पहले ये तेल लगाएं-
1. सरसों का तेल-
होली खेलने से पहले स्किन पर अच्छी तरह से सरसों का तेल लगा लें। अगर स्किन इस ऑयल की लेयर रहेगी, तो आपकी स्किन के अंदर रंग आसानी से नहीं जा पाएगा। सरसो ता तेल आपकी स्किन के लिए प्रोटेक्शन लेयर का रोल निभाएगा। इससे रंग खेलने के बाद भी आपकी स्किन से रंग काफी आसानी से उतर जाएगा। इसे अप्लाई करने के लिए सरसो के तेल को हल्का गर्म करें और पूरे शरीर की त्वचा पर इसे अप्लाई कर सकते हैं। इससे ड्राई स्किन की दिक्कत भी नहीं होगी।
2. नारियल तेल
फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। ये तेल चेहरे से रंग को पिघला देता है और गंदगी, जमी हुई मैल को धोने में मदद करता है। होली खलने के आधे घंटे पहले फेस और गर्दन वाले हिस्सों की अच्छी तरह मालिश करें।
3. बादाम का तेल
होली खेलने के पहले और बाद इस तेल को स्किन पर अप्लाई करना काफी असरदार साबित होता है। इसके लिए अधिक मात्रा में बादाम तेल लें और स्किन पर अच्छी तरह लगाएं। फिर नहाने के बाद भी इसे एक बार फिर से लगा सकते हैं ऐसा करने से रंग तो निकलेगा ही इसके साथ ही इससे त्वचा में नमी बरकरार रहेगी।
बर्फ की मसाज भी रंग उतारने के लिए काफी उपयोगी है। होली खेलने से पहले त्वचा पर 10-15 मिनट तक बर्फ से मसाज करते हैं तो ऐसा करने से आपकी स्किन के रोम छिद्र बंद हो जाएंगे, जिससे होली के रंग आपकी स्किन में नहीं पहुंच पाएंगे। तो आप भी इस बार अपनी त्वचा को जरूर प्रोटेक्ट कर लें, ताकि आपकी मासूम स्किन को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
