शहर

ओडिशा के सुंदरगढ़ में खौफनाक सड़क हादसा, दो ट्रेलरों की टक्कर, जिंदा जले दोनों गाड़ियों के ड्राइवर

Odisha Road Accident: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले दोनों ट्रेलर ड्राइवर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उनके नाम और पते की जानकारी जुटाने में लगी है।

Image

ओडिशा सड़क हादसा (फोटो साभार- TNN)

Odisha Road Accident: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा लेफ्रिपाड़ा थाना क्षेत्र के औंलाबहाल छक के पास हुआ, जहां दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। इसी दौरान औंलाबहाल छक के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटों के बीच केबिन में फंसे ड्राइवर

टक्कर के बाद लगी आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों चालक अपने-अपने वाहनों के केबिन में ही फंस कर रह गए। आग की लपटें इतनी तेज और भीषण थीं कि चालकों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। आसपास मौजूद लोग भी आग की तीव्रता के कारण उनके करीब नहीं जा सके। इस कारण दोनों ड्राइवरों की केबिन में ही जिंदा जलने से मौत हो गई।

बिहार के दोनों मृतक ड्राइवर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले दोनों ट्रेलर ड्राइवर बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उनके नाम और पते की जानकारी जुटाने में लगी है। शवों की पहचान के बाद ही उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लेफ्रिपाड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों जले हुए ट्रेलरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसा तेज रफ्तार, ओवरटेक या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्य जुटा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत होने से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article