लाइफस्टाइल

Holi in Rishikesh: ऋषिकेश में गंगा किनारे सैलानी खेलते हैं होली, 4 घंटे में आप भी पहुंच सकते हैं देवभूमि

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 4, 2023, 08:21 AM IST

Holi Celebration in Rishikesh: देशभर में होली पर्व की धूम है। 8 मार्च को देश भर में रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा। भारत विविधताओं का देश है और यहां अलग अलग जगहों पर कई तरीकों से होली मनाई जाती है। ऋषिकेश में गंगा किनारे होली मनाने हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

Image

Holi in Rishikesh: ऋषिकेश में गंगा किनारे सैलानी खेलते हैं होली, 4 घंटे में आप भी पहुंच सकते हैं देवभूमि

Holi Celebration in Rishikesh: देशभर में होली पर्व की धूम है। 8 मार्च को देश भर में रंगों का यह पर्व मनाया जाएगा। होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले यानी सात मार्च को होलिका दहन होगा।

भारत विविधताओं का देश है और यहां अलग अलग जगहों पर कई तरीकों से होली मनाई जाती है। भगवान कृष्ण के ब्रज में होली की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। यहां बरसाने में लड्डू होली, लठामार होली, वृंदावन में गुलाल की होली खेली जाता है, वहीं काशी की मसान होली काफी फेमस है। काशी में चिता की राख से होली खेलते हैं। ऋषिकेश में गंगा किनारे होली मनाने हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

तीर्थनगरी ऋषिकेश में होली के रंग योग के साथ दिखाई देते हैं। परमार्थ निकेतन में विश्व शांति यज्ञ और प्रार्थना के साथ योगोत्सव प्रोग्राम और होली पर्व होता है। हुआ। ऋषिकेश नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विभिन्न टोलियों एवं महिला मंगल दल पारंपरिक होली गीत गाते हैं। गंगा किनारे लोग नाचते - गाते हैं और हर्षोल्लास से होली मनाते हैं। हालांकि इस बार ऋषिकेश में पहली बार होली पर राफ्टिंग नहीं होगी। पुलिस के साथ बैठक के बाद राफ्टिंग एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

कैसे पहुंचे ऋषिकेश How to Reach Rishikesh

ऋषिकेश का निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जौलीग्रांट है, जहां से ऋषिकेश की दूरी करीब 21 किलोमीटर है। देहरादून एयरपोर्ट से आप बस या टैक्सी के द्वारा ऋषिकेश जा सकते हैं। वहीं सड़क मार्ग से ऋषिकेश पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से ऋषिकेश 235 किलोमीटर है। 4 घंटे में इस दूरी को तय किया जा सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article