लाइफस्टाइल

होली में रंग खेलना नहीं लगता अच्छा तो इन जगहों पर मनाएं छुट्टियां, जेब को भी नहीं लगेगा झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 10:59 PM IST

Holi 2023 : होली के मौके पर अगर आप रंगों से खेलना नहीं चाहते हैं तो इस मौके पर आप छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। दिल्ली के आसपास कई ऐसे इलाके हैं जो ट्रिप के लिए काफी बजट फ्रेंडली हो सकते हैं। आइए जानते हैं छुट्टियां बिताने के लिए बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन के बारे में-

Image

कसौल में बिताएं होली की छुट्टियां

KEY HIGHLIGHTS
  • कसौल में बिताएं होली की छुट्टियां
  • होली की छुट्टियों पर फैमिली के साथ जाएं लैंसडाउन
  • धर्मशाला है घूमने की परफेक्ट जगह

Holi 2023: इस साल 8 मार्च को होली है। कई लोगों को होली खेलने से ज्यादा होली इसकी छुट्टियों में इंट्रेस्ट होता है। इसका कारण कुछ लोग रंगों से खेलना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं, जिन्हें होली खेलना नहीं पसंद है तो आप होली की छुट्टियों को टूर में बदल सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इससे आपका जेब ढीला हो जाएगा तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां पर आप सिर्फ कुछ ही रुपये में एक अच्छा खासा टूर प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

कसौल

होली खेलने का अगर आपको मन नहीं है तो आप हिमाचल प्रदेश के कसौल जिले का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। होली के मौके पर आप हिमाचल की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह दिल्ली से सिर्फ 517 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां प जाने के लिए आपको सिर्फ 500 से 1,000 रुपए लगेगा। वहीं, आपको यहां होटल बुकिंग के लिए 500 से 700 रुपये लग सकता है। ऐसे में आप सिर्फ 3000 के अंदर एक अच्छा ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

लैंसडाउन

अगर आपको प्रकृति से प्यार है तो आप उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह काफी खूबसूरत और रोमांटिक प्लेस है। यह खूबसूरत नजारा आपको दिल्ली से सिर्फ 250 किमी की दूरी पर देखने के लिए मिल जाएगा। यहां पहुंचने के लिए आपको 500 से 1,000 रुपये तक किराया लग सकता है। वहीं, होटल भी आपको सस्ते दामों पर मिल सकता है। खाने पीने की सुविधा यहां पर काफी अच्छी है। ऐसे में आपको होली के मौके पर इधर घूमने में परेशानी नहीं होगी।

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जहां के नजारे काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। धर्मशाला भी ऐसे ही खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां हर साल काफी बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। होली की छुट्टी अगर आप अच्छे से बिताना चाहते हैं तो धर्मशाला का प्लान कर सकते हैं। यह काफी बजट फ्रेंडली ट्रिप है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article