Anti Valentine week 2024: फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक लोग कई तरह के डेज सेलिब्रेट करते हैं। इस पूरे सप्ताह हर तरफ फिज़ा में प्यार ही प्यार छाया रहता है। लोग प्यार के रंग में डूबे रहते हैं। 7 फरवरी को रोज डे मनाकर वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई। वहीं, आज प्रपोज डे (8 फरवरी) से लोग अपने क्रश को प्रपोज कर रहे हैं। 9 फरवरी को चॉकलेट डे, फिर टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और फिर अंत में 14 को वैलेंटाइन डे आता है। क्या आपको इस बात की जानकारी है कि ‘वैलेंटाइन वीक’ खत्म होते ही एक नया सप्ताह 'एंटी-वैलेंटाइन वीक' मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक एंटी-वैलेंटाइन वीक में कौन-कौन से दिन आते हैं, जानते हैं यहां।
लाइफस्टाइल
Anti Valentine's Week 2024: Slap Day से लेकर Breakup Day तक, देखें 8-21 फरवरी तक, एंटी वैलेंटाइन वीक में क्या-क्या होता है?
- Authored by: TNN लाइफस्टाइल डेस्क Edited by: सृष्टि
- Updated Feb 14, 2024, 09:13 AM IST
