Dressing Tips Men: डार्क स्किन टोन होने के साथ-साथ लुक में कोई कमी न रह जाए इसके लिए यदि आप किसी विशेष फंक्शन को अटेंड करने जा रहे हैं तो अपने कपड़ों को चुनने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें। कपड़ों और उनके रंगों का कॉम्बिनेशन सीख जाएं तो यह तरीका आपको परफेक्ट दिखाने में मदद कर सकता है। अगर आपका कलर भी सांवला है तो आप कुछ खास ड्रेसिंग टिप्स फॉलो कर सकते हैं, जो आपके बहुत काम के हैं। खासकर डार्क स्किन टोन के लड़कों को कपड़ों का चुनाव करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।
इन रंगों से बनाएं दूरी-
यदि आपका कॉम्पलेक्शन डार्क है तो कुछ ऐसे रंगों को बिल्कुल भी नहीं चुनें। इसमें ब्राउन कलर यानी कि भूरा रंग पहनना भूल जाएं, क्योंकि यह रंग आपके टोन के बेहद करीब होता है। इसके अलावा पीला, नारंगी, गुलाबी जैसे वाइब्रेंट रंगों से भी दूरी बनाने में भलाई है।
बिल्कुल सफेद कपड़े ना चुनें-
अगर आपकी त्वचा का रंग गहरा है तो कभी भी ऐसे कपड़े ना पहनें, जो कंप्लीटली व्हाइट हो। अगर आप पूरा ऊपर से नीचे सफेद ड्रेस पहनना चाहते हैं तो उसके साथ कलरफुल जैकेट या शॉल जरूर लें।
डार्क पैंट पहनें-
अगर आपका स्किन टोन डार्क तो आप हर तरह के सूट में ट्राई करें कि लोअर गहरे रंग का न हो। साथ ही अधिक कॉन्ट्रास्ट कलर का टी-शर्ट या शर्ट ना पहनें। ये आपके लुक को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
गहरे कलर्स को चुनें-
गहरे स्किन टोन वाले लोग हमेशा इसी बात में कंफ्यूज रहते हैं कि अगर वो डार्क रंग पहनेंगे तो कहीं उनका रंग और न दब जाए। दरअसल, लाइट कलर की बजाय आप गहरे रंग के कपड़ों में ज्यादा स्मार्ट दिख सकते हैं। कलर टोन बैलेंस करने के लिए हमेशा गहरे रंग का चुनाव करें। इससे आपका कलर कॉम्प्लेक्शन भी लाइट दिखाई देगा।
स्टाइलिंग का कोई नियम नहीं होता है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप अपना जो भी स्टाइल रखें, उसमें बेहतर और आकर्षक नजर आएं। इसलिए वार्डरोब को स्टाइलिश रखना आपके पर्सनैलिटी में चार-चांद लगाने का काम कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
