Curd for Hair : अगर आप कोई ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश कर रहे हैं, तो प्राकृतिक गुणों से भरपूर हो तो दही से बेहतर विकल्प कुछ भी नहीं हो सकता है। दही का आमतौर पर बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, यह डेयरी प्रोडक्ट न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकता है, बल्कि बालों की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। दही आपके बालों के रोम छिद्रों को पोषण और कंडीशनिंग प्रदान करता है, जिससे आपके बाल रेशमी, मुलायम और चमकदार बनते हैं। साथ ही इससे बालों की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए दही के फायदे क्या हैं?
दही से करें झड़ते बालों की परेशानी दूर
दही बालों के रोम छिद्रों को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे आपके बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही आपके बाल स्वास्थ रहते हैं। मुख्य रूप से अगर आप दही को मेथी के पाउडर के साथ मिक्स करके लगाते हैं, तो इससे झड़ते बालों की परेशानी कुछ ही दिनों में दूर हो सकती है।
डैंड्रफ की समस्या करे कम
बालों में डैंड्रफ की समस्या काफी आम है। लेकिन दही आपके डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने में दवा की तरह काम कर सकता है। दही जैसे प्राकृतिक उपचार से आप डैंड्रफ की परेशानी से निपट सकते हैं। बालों में इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा कप दही लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अपने बालों को धो लें।
बालों को गहराई से करे कंडीशन
दही बालों को भरपूर रूप से पोषण प्रदान करता है। खासतौर पर इससे रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिल सकता है। बालों को गहाई से कंडीशनिंग प्रदान करने के लिए अपने बालों में शैम्पू करने के बादआधा कप दही लगाएं। करीब 5 मिनट बाद बाल धो लें। अतिरिक्त फायदे के लिए आप इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं।
बालों में खुजली करे कम
बालों में रूखापन बढ़ने की वजह से खुजली की परेशानी हो सकती है। ऐसे में दही आपके लिए रामबाण साबित हो सकात है। स्कैल्प में खुजली की परेशानी होने पर एक कप दही बालों में लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें नींबू का रस या 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर सकते हैं। इससे खुजली की परेशानी कम हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
