लाइफस्टाइल

Beetroot Juice for Weight Loss: वेट लॉस के लिए चमत्कारी है चुकंदर का जूस, आसान है बनाने की रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 01:15 AM IST

Beetroot Juice for Weight Loss : चुकंदर का जूस पीने से आपके शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है। साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करने में प्रभावी है। इस जूस को आप अपने घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए चुकंदर का जूस बनाने की विधि और फायदे क्या हैं?

Image

वजन कम करने के लिए बनाएं चुकंदर का जूस

KEY HIGHLIGHTS
चुकंदर के जूस में फाइबर होता है भरपूरचुकंदर का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी होती है दूरघर पर गाजर और चुकंदर से बनाएं जूस

Beetroot Juice for Weight Loss : मोटापा हमारी पर्सनैलिटी पर बुरा असर डालती है। आधुनिक समय में हम में से अधिकतर लोग बढ़ते मोटापे से परेशान हैं। ऐसे में मोटापे को कंट्रोल करने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल हो तो एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने डाइट पर भी ध्यान दें। खासतौर पर वजन को कंट्रोल करने के लिए अपने आहार में हेल्दी चीजों का चुनाव करें। हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में असरदार होती हैं। चुकंदर का जूस इन्हीं में से एक है। वजन को तेजी से घटाने के लिए आप चुकंदर के जूस को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजन कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है चुकंदर का जूस और इसे बनाने का क्या है तरीका?

वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस पीने से आपके शरीर का बढ़ता वजन कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, चुकंदर में भरपूर रूप से फाइबर होता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है। अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस जरूर पिएं।

वजन कम करने के लिए कैसे बनाएं चुकंदर का जूस

वजन कम करने के लिए चुकंदर का जूस बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं आसान सा तरीका-

आवश्यक सामग्री

चुकंदर - 1 मध्यम आकार का कटा हुआ

गाजर - 2 मध्यम आकार के कटे हुए।

खीरा- आधा

अदरक - 1 इंच का टुकड़ा

काली मिर्च - 10 से 15 दानें

नींबू - 1

पुदीना पत्ता - 5 से 6 पत्तियां

विधि

चुकंदर का जूस तैयार करने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार लें। इसमें चुकंदर, गाजर, खीरा और अदरक डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें काली मिर्च का पाउडर, नमक, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालकर पिएं। इस जूस के पीने से आपके शरीर का वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।

चुकंदर का जूस पीने से न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल हो सकता है, बल्कि यह शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको चुकंदर के जूस से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article