लाइफस्टाइल

Besan face pack: बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा, यहां जानें फेस पैक बनाने का तरीका

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 11, 2023, 01:54 PM IST

बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर ब्लैक हेड, डेड स्किन, सन बर्न, ऑयली स्किन जैसी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है।

Image

स्किन के लिए बेसन फेस पैक (Source:istock)

Besan face pack: स्किन से जुड़ी समस्यााओं (Skin problems) से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। घरेलू नुस्खे स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। स्किन की देखभाल के लिए बेसन फेस पैक सबसे बेहतरीन घरेलू नुस्खा माना जाता है। बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर ब्लैक हेड, डेड स्किन, सन बर्न, ऑयली स्किन जैसी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है। बेसन फेस पैक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। ऐसे में आज हम आपको बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको इस फेस पैक को तैयार करने के तरीके के बारे में बताएंगे।

Besan face pack for skin in hindi - बेसन फेस पैक

1. डल स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेसन में एलोवेरा जैल (Aloevera gel and besan) मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे सन बर्न (sun burn skin) की समस्या दूर होगी। इससे स्किन मुलायम भी होती है।

2.ब्लैकहेड्स (blackheads) दूर करने के लिए बेसन में पपीता (papaya) मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इसके बाद इसे फेस पर अप्लाई करें। इससे जल्द ही ब्लैक और व्हाइट हैड्स निकल जाएगा।

3.ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए भी आप बेसन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी (multani mitti ke fayde) में 01 चम्मच बेसन और गुलाब जल मिलाकर फेस पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से स्किन से ऑयल धीरे धीरे कम हो जाएंगे।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article