Aishwarya Rai Daughter Aaradhya Parenting tips: बच्चों को पालना उन्हें अच्छे संस्कार देना, जीवन जीने का ढंग सिखाना बहुत ही जरूरी होने के साथ साथ काफी मुश्किल भी होता है। ऐसे में आप भी ऐश्वर्या जैसे अपने बच्चों को बचपन से कुछ जरूरी बातों का ज्ञान दे सकते हैं। जिसे हर दम फॉलों कर आपके नवाबजादों का जीवन बेशक ही सफल हो जाएगा। बेटी आराध्या के जन्म से ही ऐश्वर्या अपना सारा ध्यान उसकी परवरिश में दें रही हैं, स्कूल से लाना छोड़ना हो या सेट और इवेंट पर ले जाना हो। मां-बेटी की जोड़ी साथ साथ ही रहती है, जिससे ये पता चलता है कि, कैसे बच्चों को पालने में उन्हें समय देना और उनकी जरूरतें समझना आवश्यक हैं। यहां देखें ऐश्वर्या राय पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी
Aishwarya Rai Bachchan Parenting Tips
बच्चों को समय दें
बच्चों के साथ समय बिताना उनकी जरूरतों को समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में ऐश्वर्या आराध्या को अपने साथ ले जाकर उनके साथ हर चीज का अनुभव करतीं हैं। और किताबी बातें समझाने के बजाए प्रैक्टिकल दिखातीं हैं।
परिवार की इज्जत
ऐश्वर्या ने बिटिया को बचपन से ही परिवार का नाम रौशन करने की सीख दी है। ऐश बतातीं हैं कि कैसे उनके परिवार की और उसके लोगों की हर जगह बहुत इज्जत है और आराध्या को उस इज्जत का मान रखते हुए अपने लिए सही दायरे तय करने हैं। आप भी अपने बच्चों को परिवार प्रेम, इज्जत की बातें जरूर सिखाएं।
बच्चों को स्पेस दें
बच्चों को अपनी सूझ-बूझ और समझ विकसित करने देने के लिए स्पेस देना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आप भी ऐश्वर्या जैसे अपने बच्चों उनका दिमाग इस्तेमाल करने देने का अपने लिए रास्ते निकालने का समय अवश्य दें।
अच्छी संगत
अपने बच्चों को हमेशा ही अच्छी और बुरी संगत का फर्क जरूर समझाएं। और उन्हें इस बात का भी एहसास दिलाएं कि, आप उनके लिए जो कुछ भी करते हैं उससे वे ही जिंदगी भर खुश, हेल्दी और सफल रहेंगे।
ट्रोल्स से डरे नहीं
जिंदगी में हमें हमेशा हर कोई अच्छा ही नहीं मिलता है। तो बच्चों को बचपन से ही ट्रोलिंग, बुली जैसी चीजों से न डरने की सलाह दें और उन्हें समझाएं कि कैसे आपको अच्छा और मजबूत बने रहना है।
इसी के साथ साथ ऐश्वर्या अक्सर ही आराध्या को ये भी बताती हैं कि, कैसे आपको हर दम सभी के साथ विनम्र बने रहना चाहिए और जिंदगी को हमेशा सकारात्मक नजरिए से देखना चाहिए। बेशक ही बचपन से अगर आप भी अपने बच्चों को ये सारी चीजें सिखाएंगे तो उन्हें जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
