लाइफस्टाइल

Aishwarya Rai निकलीं फैमिली वेकेशन पर, ऑल ब्लैक लुक में अभिषेक-आराध्या को भी देखते रह जाएंगे

ऐश्वर्या राय बच्चन फैमिली वेकेशन के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ऑल ब्लैक आउटफिट में उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज नजर आया। वहीं अभिषेक और आराध्या ने भी ब्लैक लुक में ट्विनिंग कर पूरे परिवार को फैशन गोल्स दे दिए।

Image

Bachchan Family at the Airport

ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कैमरे के सामने आती हैं, उनका स्टाइल अपने आप लाइमलाइट में आ जाता है। अब हाल ही में ऐश्वर्या, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फैमिली वेकेशन के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं। तीनों ने लगभग ऑल ब्लैक लुक चुना था, जिससे पूरा परिवार एक जैसी स्टाइल वाइब में नजर आया। सभी के ही लुक्स काफी ज्यादा कूल और कमफर्टेबल नजर आ रहे थे।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - रिश्ते को लंबा चलाने वाला सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग

अभिषेक ने भी कैजुअल लेकिन स्मार्ट लुक अपनाया था। वहीं आराध्या का सिंपल और एज-एप्रोप्रियेट स्टाइल भी लोगों को पसंद आया। बच्चन परिवार की लेटेस्ट एयरपोर्ट वाली वीडियो काफी वायरल हो रही है। सिंपल और क्लासिक लुक के लिए तीनों के ही कपड़े, परफेक्ट उदाहरण थे। देखें ऐश्वर्या तो आराध्या और अभिषेक ने क्या पहना था।

ऐश्वर्या का ऑल ब्लैक एयरपोर्ट लुक

ऐश्वर्या राय ब्लैक रंग के ढीले-फिटिंग आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने फुल स्लीव्स वाला ब्लैक टॉप और मैचिंग ब्लैक पैंट पहनी है। उनके खुले सीधे बाल इस लुक को और भी एलिगेंट बना रहे हैं। उन्होंने मेकअप को भी बेहद हल्का रखा है, जिससे पूरा लुक नेचुरल दिखाई देता है।

ब्राउन टोट बैग बना हाईलाइट

ब्लैक आउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने बड़ा ब्राउन टोट बैग कैरी किया है। गहरे रंग के कपड़ों के साथ यह बैग अच्छा कॉन्ट्रास्ट देता है और पूरे लुक में हल्का वार्म टोन जोड़ता है। एयरपोर्ट ट्रैवल के हिसाब से यह बैग स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी प्रैक्टिकल भी लगता है।

आराध्या ने रखा सिंपल और कम्फर्टेबल लुक

आराध्या ने ब्लैक स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लैक बूट्स पहने हैं। उनका हेयरस्टाइल हमेशा की तरह खुला रखा गया है। बिना किसी भारी एक्सेसरी के लुक ट्रेवल के लिए बेहद सिंपल और आरामदायक लगा।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - जिम में Alpha बन वर्कआउट करती नजर आईं आलिया-शरवरी

अभिषेक का कैजुअल स्टाइल

अभिषेक बच्चन ने भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहनकर फैमिली की ट्विनिंग को पूरा किया। उनके गले की चेन और सिंपल कैजुअल स्टाइल ने लुक को ज्यादा बनावटी नहीं होने दिया।

पूरे बच्चन परिवार ने बेशक ही ट्विनिंग वाले ऑल ब्लैक लुक में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। अभिषेक से लेकर आराध्या तो ऐश्वर्या सभी एकदम सिंपल और क्लासिक कपड़ों में ट्रेवल गोल्स सेट कर रहे हैं। आप भी अगर ट्रेवल करने जा रहे हैं, तो ऐसे वाले ढीले कम्फर्टेबल कपड़े ट्राय करें।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article