लाइफस्टाइल

रिश्ते को लंबा चलाने वाला सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग, क्या आपके पार्टनर में है ये

रिश्ते बेशक ही सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और खुलकर बातचीत से मजबूत बनते है। जानिए रिलेशन सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग, जो किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल रखने में मदद करता है।

Image

Green Flag in a relationship

आज के दौर में रिश्तों में रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग जैसे शब्द खूब सुनने को मिलते हैं। जहां रेड फ्लैग रिश्तों की उन आदतों की ओर इशारा करते हैं जो रिलेशन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं ग्रीन फ्लैग ऐसी खूबियां होती हैं जो बताती हैं कि आपका रिश्ता तो पार्टनर पॉजिटिव है और लॉन्ग टर्म में आपके लिए अच्छा होगा। अक्सर लोग अच्छे गिफ्ट, रोमांटिक डेट या सोशल मीडिया पर प्यार जताने को रिश्ते की मजबूती मान लेते हैं।

लेकिन सच्चाई इससे कहीं अलग है। किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूती से निभाने के लिए सबसे जरूरी है कि दोनों लोग एक-दूसरे को समझें, सम्मान दें और बिना डर या दबाव के अपनी बात कह सकें। अगर आपका पार्टनर आपकी फीलिंग्स की कद्र करता है, आपको सुनता है, आपकी बातों को समझता है और मुश्किल समय में भी आपका साथ नहीं छोड़ता, तो यही सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है।

सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग क्या है?

किसी भी रिश्ते का सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है खुलकर और ईमानदारी से बातचीत करना। जब दोनों पार्टनर बिना झिझक अपनी खुशी, नाराजगी, डर या उम्मीदें एक-दूसरे से साझा कर पाते हैं, तो गलतफहमियां कम होती हैं और रिश्ता मजबूत बनता है। हालांकि न केवल शेयर करना बल्कि जब आपका पार्टनर उन बातों को समझता है और रिश्तों में बदलाव होता है तो ये सच्चा ग्रीन फ्लैग है।

Green Flag in Relationship

इज्जत जरूरी

एक अच्छा पार्टनर आपकी राय सुनता है, आपके फैसलों की इज्जत करता है और असहमति होने पर भी आपको नीचा दिखाने की कोशिश नहीं करता। यही चीज है जो रिश्ते में मजबूती की नींव रखती है।

मुश्किल समय में साथ निभाना

रिश्ता तभी परखा जाता है जब हालात आसान न हों। अगर आपका पार्टनर तनाव, परेशानी या असफलता के समय भी आपका साथ देता है, तो यह एक पॉजिटिव संकेत है कि वह रिश्ते को गंभीरता से लेते हैं।

भरोसा

बार-बार शक करना, हर बात पर सवाल उठाना या जरूरत से ज्यादा कंट्रोल रखना रिश्ते को कमजोर कर सकता है। रिश्तों में भरोसा जरूरी है।

आपकी पसंद याद रखना, आपकी बात ध्यान से सुनना दिखाता है कि, सामने वाला रिश्ते को दिल से निभा रहा है। हालांकि हर रिश्ते में मतभेद आते हैं। फर्क इस बात से पड़ता है कि दोनों लोग उन मतभेदों को कैसे सुलझाते हैं।

Avni Bagrola
अवनि बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article