लाइफस्टाइल

अदा शर्मा यूं बरकरार रखती हैं अपने चेहरे की चमक, नोट कर लें एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट

अदा शर्मा ने गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर की है। वीडियो में इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं। खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था।

Image

अदा शर्मा का स्किन केयर सीक्रेट (Photo: Adah Sharma Instagram)

अभिनेत्री अदा शर्मा को उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो में अपनी चमकदार त्वचा का राज लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाती हैं। इस वीडियो क्लिप को अदा शर्मा ने शेयर करते हुए लिखा, "मेरा स्किनकेयर फॉर्मूला कौन ट्राई करेगा?"

इस वीडियो में वो गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती दिख रही हैं। इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं। खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था।

वीडियो में अदा शर्मा कहती हैं, "मैंने इंस्टाग्राम रील्स पर यह हेल्दी रेसिपी देखी। इसके लिए आपको ढेर सारी गाजर चाहिए। गाजर अच्छे से धोने के बाद उसे छील लें। फिर उसके एकदम पतले-पतले टुकड़े बना लें। इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर आपके पास इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने के लिए 6 घंटे हैं, तो इसके लिए 10 मिनट काफी हैं।''

इसके बाद वो रेसिपी भी बताती हैं। अदा कहती हैं, "एक चम्मच शहद, सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और एक नींबू। उसके ऊपर तिल डालें और इसे मिलाकर खाएं। इसे खाने के बाद आप मजबूत हो जाएंगे। आपकी त्वचा चमक उठेगी। सबके साथ शेयर करना न भूलें।"

कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृह राज्य केरल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। यहां पर वो ओणम का त्योहार मनाने गई थीं। इस यात्रा के दौरान वो अपनी सभी मौसियों के यहां एक-एक दिन ठहरी थीं। अभिनेत्री ने उस दौरान रंगोली बनाना भी सीखा और बदले में उन्हें एआई की मदद से तस्वीरों में रंग भरना सिखाया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाले दिनों में दो हॉरर हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें से एक में अदा शर्मा एक 'सुपरहीरो' की भूमिका निभाएंगी। वहीं, दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्म है। इसमें वो एक 'देवी' का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा, वह अपने सुपरहिट सीरीज ‘रीता सान्याल’ के सीजन दो में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article