लाइफस्टाइल

आज का सुविचार: संडे को बस आधा घंटा करें चाणक्य की इस बात पर मंथन, मंडे से बदल जाएगा जीवन

आज का सुविचार (Sunday Motivational Thoughts in Hindi): आचार्य चाणक्य की बातें सफलता का सूत्र कही जाती हैं। लेकिन इनकी एक बात पर अगर आप संडे वाले दिन बैठकर कुछ देर के लिए विचार करेंगे तो मंडे से अपने करियर, अपनी लाइफ को एक नई दिशा देंगे। पढ़ें इस बारे में।

Image

आज का सुविचार: चाणक्य की सीख (Pic: Pinterest)

आज का सुविचार (Sunday Motivational Thoughts in Hindi): संडे को बिस्तर में लेट कर आप अगर ये सोच रहे हैं कि काश मेरे साथ कुछ ऐसा हो जाए कि मैं सफलता की ऊंचाई पर पहुंच जाऊं या मुझे सपनों में देखी जितनी सक्सेस मिल जाए। तो एक बार आचार्य चाणक्य की इस बात गौर करें। कुछ देर इस बात पर मंथन करें और फिर उसे अमल में लाएं। सच मानें, इसके बाद से मंडे से आपकी लाइफ सच में बदल जाएगी।

आचार्य चाणक्य की सीख

आचार्य चाणक्य का यह छोटा-सा वाक्य है जो सबसे बड़ा सफलता सूत्र है। उन्होंने कहा है - स्वयं को लगातार सुधारें। यह केवल एक प्रेरक कथन नहीं, बल्कि सफलता, सम्मान और आत्मविकास का स्थायी सूत्र है। चाणक्य मानते थे कि संसार में सबसे बड़ा युद्ध बाहर नहीं, बल्कि अपने भीतर की कमजोरियों, आलस्य और अहंकार से होता है। जो व्यक्ति इस युद्ध में प्रतिदिन जीतता है, वही सच्चा विजेता बनता है।

खुद को बदलने से मिलती है सफलता

अक्सर हम अपनी असफलताओं के लिए कभी परिस्थितियों, कभी लोगों या कभी समय को दोष देते हैं। लेकिन चाणक्य का दर्शन कुछ और ही कहता है। उनके अनुसार, हमारी हार या जीत परिस्थितियों पर नहीं, बल्कि हमारी तैयारी पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर हम स्वयं को सुधारने पर ध्यान देंगे तो हम हालात भी बदल देंगे। इसके लिए हमें अपनी सोच, व्यवहार, ज्ञान और कर्म को रोज थोड़ा बेहतर बनाना होगा।

आत्ममंथन में ही छिपा है प्रगति का रास्ता

आज संडे है तो एक बार जरा स्वयं से सवाल करें - बीते हफ्ते में मैंने क्या बेहतर किया? कहां मुझसे कमी रही ? जो मुझसे आगे रहा, उसने क्या अच्छा किया। क्या मैं कल के लिए खुद में कुछ सुधार कर सकता हूं?

ध्यान रखें कि यही प्रश्न हमें दूसरों से आगे ले जाते हैं। क्योंकि जो अपने दोष देख लेता है, वही उन्हें दूर भी कर पाता है। जो अपनी कमी को नहीं जान पाएगा, वो वहीं रुक जाएगा। जब उसे रुकावट की समझ में नहीं आएगी, तो उसे दुरुस्त करने का रास्ता भी तो नहीं मिलेगा।

चाणक्य की ये बात आज भी उतनी प्रासंगिक है कि हमें हर दिन कुछ नया सीखना है, कुछ बुरा छोड़ना है और कुछ बेहतर अपनाना है। जो व्यक्ति रोज एक कदम सुधार का उठाता है, वह समय के साथ स्वयं को बेजोड़ बना लेता है। ध्यान रखें कि स्वयं को लगातार सुधारना ही आत्मविश्वास, सम्मान और स्थायी सफलता का आधार है। जो व्यक्ति हर दिन खुद को निखारने का प्रयास करता है, वही समय के साथ प्रेरणा बनता है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article