Aaj ka Health Tip (2 February 2026) Bimari Se Bachne ke Upay today: उत्तर भारत में आज मौसम सर्दी, कोहरा और बदलते तापमान के साथ खास बना हुआ है। सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया, जिससे दृश्यता कम हो रही है और सामान्य जीवन थोड़ा प्रभावित हो रहा है। इस ठंड से बचने की जुगत चाहते हैं और बीमार नहीं पड़ना है तो 5 मिनट की भाप कमाल दिखा सकती है। देखें आज का हेल्थ टिप आज के तापमान के अनुसार।
आज 2 फरवरी 2026 का तापमान कितना रहेगा
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान लगभग 9–12°C और अधिकतम लगभग 20–22°C के बीच रहने का अनुमान है। दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं जो शरीर पर ठंडे मौसम का असर बढ़ाती हैं। कोहरा, ठंड और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कई स्वास्थ्य परेशानियां भी लोगों में देखने में आ रही है। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है या जिन्हें सांस-संबंधी परेशानियां होती हैं - उनके लिए ये मौसम थोड़ा चैलेंजिंग रहता है।
घर पर स्टीम कैसे लें
एक बर्तन में उबलता हुआ गरम पानी लें। चाहें तो इसमें अदरक की एक पतली स्लाइस या एक तेजपत्ता डाल सकते हैं। इस पानी के अरोमा से सांस आराम से आती है। फिर सिर पर तौलिया ढककर आंखे बंद करके धीमी-धीमी सांस लेते हुए भाप लें। यह आपके साइनस और श्वसन मार्ग को साफ करने में मदद करेगा। इसी के साथ ही गले की खराश, नाक बंद जैसी समस्याओं को भी कम करेगा। 5 से 10 मिनट तक इसी तरह भाप लें।
साइलेंट थेरेपी भी मिलेगी
जब हम इस तरह भाप लेते हैं तो किसी से बात का करने का चांस नहीं होता। भाप लेने के बाद भी कुछ देर के लिए बिल्कुल चुपचाप बैठें, मोबाइल या बातों से दूर। यह स्ट्रेस कम करने और माइंड को शांत करने में मदद करता है - विशेष रूप से जब मौसम की वजह से ऊर्जा कम महसूस होती है।
भाप लेने से शरीर को क्या फायदा होता है
कोहरे और ठंड के मौसम में भाप लेना शरीर के लिए एक सादा लेकिन गहरा असर करने वाला उपाय माना जाता है। जब हवा में नमी, ठंड और प्रदूषण साथ-साथ होते हैं, तो नाक, गला और फेफड़े सबसे पहले प्रभावित होते हैं। भाप की गर्माहट सांस की नलियों में जमी जकड़न को धीरे-धीरे खोलती है और सांस लेना सहज बनाती है। इससे नाक बंद होने, गले की खराश और सीने के भारीपन में राहत महसूस होती है। ठंड के कारण जो बलगम जम जाता है, भाप उसे पतला कर बाहर निकलने में मदद करती है।
कोहरे में रहने से जो सिर भारी और दिमाग सुस्त-सा लगता है, भाप लेने के बाद उसमें भी हल्कापन आता है। गर्म भाप गले की सूखी परत को नमी देती है, जिससे बोलने में होने वाली जलन कम होती है। साथ ही यह शरीर को भीतर से गरमाहट देती है, जो ठंड में बहुत जरूरी होती है।
भाप लेते समय मिलने वाली शांति नसों को भी आराम देती है और थकान कम करती है। यही वजह है कि कोहरे और ठंड के दिनों में भाप लेना सिर्फ घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि मौसम के असर से खुद को बचाने का एक समझदारी भरा तरीका माना जाता है।
