अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : 19 अगस्त को बंपर लाभ कमाएंगी ये 5 राशियां, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 August 2026 : 19 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Image

19 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 August 2026 : आज बुधवार है। चंद्रमा तुला राशि से आगे बढ़कर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य सिंह राशि में, गुरु कर्क, मंगल मिथुन, शुक्र कन्या, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक गणना के अनुसार 19 अगस्त को चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर रहेगा और स्वाति नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र का प्रभाव बनेगा।

आज भगवान शिव की उपासना के साथ श्री गणेश और भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा। श्रावण माह चल रहा है, ऐसे में शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र और इत्र अर्पित करें। आर्थिक समस्याओं से राहत के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना भी शुभ रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और माता-पिता तथा बड़े भाई का आशीर्वाद लें। मन की शांति के लिए शाम के समय सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

मेष राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर बिजनेस और साझेदारी से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। गुरु चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार और मानसिक शांति के मामलों में सहयोग देंगे। सूर्य पंचम भाव में हैं, जिससे शिक्षा, क्रिएटिव कार्य और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रियल एस्टेट, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। युवा प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें, क्योंकि आज करियर पर ध्यान देना भी जरूरी रहेगा। शाम के समय किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने से मन प्रसन्न होगा।

आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे। गुरु तृतीय भाव में हैं, जिससे परिश्रम के बल पर सफलता प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। राहु करियर को लेकर कुछ असमंजस पैदा कर सकता है। धन का अनावश्यक व्यय रोकना जरूरी होगा। जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर बना रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और संभव हो तो रुद्राभिषेक करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला व सफेद

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों के लिए शुभ परिणाम देंगे। सूर्य तृतीय भाव में हैं, जिससे पराक्रम और आय से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। आज नई बिजनेस डील के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी या प्रशासनिक कार्य पूरा होने की संभावना है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्यार के मामले में अत्यधिक भावुक होने से बचें। बुध और शुक्र मैनेजमेंट तथा आईटी फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए अच्छे अवसर बना सकते हैं।

आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व नीला

शुभ अंक: 05 व 07

भाग्य प्रतिशत: 80%

कर्क राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहकर परिवार और घरेलू मामलों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। मन का कारक चंद्रमा धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर जिस तरह की सफलता की उम्मीद थी, उसमें थोड़ा विलंब हो सकता है। रियल एस्टेट या निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। गुरु आपकी राशि में रहकर सकारात्मकता बढ़ा रहे हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का उपाय: फलों का दान करें। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और चावल व तिल अर्पित करें।

शुभ रंग: आसमानी व हरा

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि का दैनिक राशिफल

सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। चंद्रमा तृतीय भाव में रहकर पराक्रम और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएंगे। जॉब में प्रमोशन के प्रयास तेज कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृषभ और तुला राशि के उच्चाधिकारियों या सहयोगियों की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं। समय का सही उपयोग आज आपकी सफलता का बड़ा आधार बनेगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: सात अन्न और वस्त्र का दान करें। शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा दूसरे भाव में रहकर धन और पारिवारिक मामलों को प्रभावित करेंगे। दिन की शुरुआत में खर्च को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन एकादश भाव के गुरु आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके आत्मबल और काम के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ाएगी। व्यवसाय में अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।

आज का उपाय: चावल और गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा आपकी राशि में रहकर मनोबल बढ़ाएंगे और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत करेंगे। राहु पंचम और शनि षष्ठम भाव में रहकर बिजनेस तथा प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में मेहनत के बाद सफलता दिला सकते हैं। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगी। यात्रा मन को प्रसन्न करेगी और तनाव कम करने में मदद करेगी। क्रोध से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहने की संभावना है। साझेदारी में काम करने वालों को संवाद स्पष्ट रखना चाहिए।

आज का उपाय: घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाकर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला व बैंगनी

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा के आपकी राशि में प्रवेश से मन में नई ऊर्जा आएगी। पंचम भाव का शनि विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ मेहनत करने का लाभ देगा। मंगल की स्थिति जमीन या मकान खरीदने से जुड़े विचारों को बढ़ा सकती है। चंद्रमा और गुरु की स्थिति आध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगी। ऑफिस में क्रोध और विवाद से दूर रहें। राजनीतिज्ञों के लिए दिन सफलता देने वाला हो सकता है। जॉब को लेकर मन प्रसन्न रहेगा और बिजनेस में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। लव लाइफ भी सुखद रहेगी।

आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और उनकी चार परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि का दैनिक राशिफल

चंद्रमा एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ और इच्छापूर्ति के अवसर बनाएंगे। व्यवसाय में नई डील से अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। ऑफिस वर्क में लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी गलती भी परेशानी पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी। राहु और केतु की स्थिति के कारण नसों या थकान से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें। धन का खर्च सोच-समझकर करें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा व लाल

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का दैनिक राशिफल

शनि तीसरे भाव में रहकर परिश्रम और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। गुरु सप्तम भाव में रहकर जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़े मामलों में सहयोग देंगे। चंद्रमा दशम भाव में रहकर करियर और कर्मक्षेत्र के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध को अंतिम रूप देने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधानी रखें।

आज का उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें। तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी व नीला

शुभ अंक: 01 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

शनि दूसरे भाव में रहकर आर्थिक मामलों में स्थिरता देने का प्रयास करेंगे। चंद्रमा नवम भाव में शुभ स्थिति में हैं, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा। राहु आपकी राशि में होने से जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन को लेकर विलंब की स्थिति परेशान कर सकती है। व्यवसाय में अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। चंद्रमा के प्रभाव से कफ या मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शाम के समय धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

आज का उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा व आसमानी

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि का दैनिक राशिफल

गुरु पंचम भाव में रहकर विद्यार्थियों और संतान से जुड़े मामलों के लिए शुभ फल देंगे। सूर्य षष्ठम भाव में हैं और शनि आपकी राशि में स्थित हैं। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन जॉब में अपनी कार्यपद्धति को बेहतर बनाने से परिणाम सुधरेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर होगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। भगवान शिव की उपासना करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा व सफेद

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article