Delhi NCR समेत उत्तर भारत में सर्द हवाओं का अटैक, जानें आज एक गिलास नमक वाले पानी से गरारे करने से क्या होगा
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 29, 2026, 01:48 PM IST
Aaj ka Health Tip (29 January 2026), सर्दी में बीमारी से कैसे बचें: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड और तेज सर्द हवाओं का असर साफ देखा जा रहा है। ठंडी और शुष्क हवा सीधे गले, नाक और सांस की नली को प्रभावित करती है। इस वजह से जिससे सर्दी-खांसी, गले में खराश और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जानें ऐसे में नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना कैसे फायदा देगा।
आज घर पहुंचने पर एक गिलास नमक वाले पानी से गरारे क्यों करें
Aaj ka Health Tips (29 January 2026): दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में जब तक सर्द हवाओं का असर रहेगा, तब तक गले और सांस से जुड़ी समस्याओं से बचाव बेहद जरूरी है। एक गिलास नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करना एक आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय है, जो ठंड के इस मौसम में आपको बड़ी राहत दे सकता है। नियमित रूप से अपनाने पर यह सर्दी-खांसी से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।
सर्द हवाओं का शरीर पर असर
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में जिस तरह ठंडी हवा चल रही है, वह शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचाती है। खुष्क सर्दी से ज्यादा यह मौसम खतरनाक होता है जिससे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जुकाम, खांसी, बुखार की चपेट में आते हैं।
तेज ठंडी हवा से शरीर की नमी कम होने लगती है। इससे गला सूखता है, खराश और जलन होती है, नाक बंद होती है या बहने लगती है और इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है।
उत्तर भारत के इस मौसम में नमक वाले पानी से गरारे कैसे फायदेमंद हैं
उत्तर भारत के इस मौसम में आप बहुत हद तक ठंडी हवा के मार से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आपको नमक वाले पानी से सुबह शाम नियमित गरारे करने चाहिए। दरअसल, नमक एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। जब आप गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करते हैं तो यह गले में जमा बैक्टीरिया और वायरस को पनपने से रोकता है। साथ ही सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
आज घर पहुंचने पर एक गिलास नमक वाले पानी से गरारे क्यों करें
अगर आज ठंडी हवा के असर से गले में हल्की खराश, भारीपन या जलन महसूस हो रही है, तो एक गिलास गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करने से ये फायदे होंगे -
- गले की सूजन कम होगी
- खराश और दर्द में राहत मिलेगी
- बैक्टीरिया की ग्रोथ धीमी होगी
- सर्दी-खांसी की शुरुआत को रोका जा सकता है
यह उपाय खासतौर पर सुबह उठकर और रात को सोने से पहले करने पर ज्यादा असरदार होता है।
नमक वाले पानी से गरारे करने का सही तरीका क्या है
- एक गिलास गुनगुना पानी लें।
- उसमें आधा चम्मच साधारण नमक मिलाए।
- 30–40 सेकंड तक धीरे-धीरे गरारे करें।
- पानी निगलें नहीं, थूक दें।
- दिन में 1–2 बार करने से संक्रमण गले के नीचे नहीं जाएगा।
हां, गरारे करते समय ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, वरना गला जल सकता है।
उत्तर भारत की ठंडी हवा से बचाव के लिए क्या करें
- बाहर निकलते समय गला, कान और नाक ढककर रखें
- दिन में कई बार गुनगुना पानी घूंट-घूंट कर पिएं
- अदरक, तुलसी और शहद का सेवन करें
- रात को हल्दी वाला दूध लें
- धूम्रपान और बहुत ठंडे पेय पदार्थों से बचें
किन लोगों को जरूर अपनाना चाहिए यह उपाय
- जो लोग रोज सुबह ठंडी हवा में टहलते हैं
- ऑफिस जाने वालों को जो सुबह-शाम बाहर निकलते हैं
- बच्चों और बुज़ुर्गों को जो जल्दी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं
- गले की बार-बार समस्या से परेशान लोगों को
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल