Aaj ka Health Tip: आज खुशनुमा है मौसम तो खाने के बाद जरूर करें 15 के लिए ये काम, पेट और दिल कहेंगे थैंक्यू
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Feb 4, 2026, 02:22 PM IST
Aaj ka Health Tip (04 February 2026) Bimari Se Bachne ke Upay today: आज 04 फरवरी को दिल्ली का मौसम खुशनुमा है। ठंड ज्यादा नहीं है तो थोड़ा बाहर निकल कर 15 के लिए ये काम कर लें। जानें आज का हेल्थ टिप। कैसे ये आपको रिचार्ज कर देगा।
आज 15 मिनट की वॉक से क्या फायदा होगा
Aaj ka Health Tip (04 February 2026) Bimari Se Bachne ke Upay today: दिल्ली में आज मौसम वाकई सुहावना है। न बहुत सर्दी, न ज्यादा धूप। बस ऐसा कि मन अपने-आप बाहर निकलने को कहे। ऐसे में अगर खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट की हल्की-सी वॉक कर ली जाए, तो यह आपकी तबीयत को सचमुच 'खोल' सकती है। यह कोई भारी एक्सरसाइज नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों के लिए एक छोटा-सा ब्रेक है, जो दिन भर की सुस्ती को दूर कर देता है।
खाने के बाद 15 मिनट की वॉक से क्या फायदा होता है
जब हम खाना खाकर तुरंत बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं, तो शरीर सुस्त पड़ने लगता है। पेट भारी लगता है, गैस, एसिडिटी या नींद-सी आने लगती है। लेकिन हल्की वॉक करने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। पेट को काम करने का सही संकेत मिलता है और खाना आराम से पचता है। ब्लड शुगर लेवल भी संतुलन में रहता है, इसलिए डायबिटीज का रिस्क कम करने में यह आदत मददगार मानी जाती है।
वॉक के दौरान शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दिमाग भी तरोताजा होता है। तनाव कम होता है और मूड हल्का-फुल्का महसूस होने लगता है। यही वजह है कि कई लोग कहते हैं कि चलने से मन भी साफ हो जाता है।
क्यों इसे आदत बना लेनी चाहिए
15 मिनट की वॉक इतनी आसान है कि इसके लिए अलग से समय निकालने का दबाव नहीं बनता। जिम की फीस, भारी मशीनें या कड़ी मेहनत - कुछ भी नहीं। रोजाना थोड़ी-सी एक्टिविटी दिल की सेहत, वजन कंट्रोल और नींद की क्वालिटी तीनों पर अच्छा असर डालती है। खासकर दिल्ली जैसे शहर में, जहां ज्यादातर लोग बैठकर काम करते हैं, यह छोटी-सी आदत लंबे समय में बड़ी बीमारियों से बचाव कर सकती है।
वॉक कैसे करें ताकि सही असर मिले
खाने के तुरंत बाद तेज चलना जरूरी नहीं। पहले 5 मिनट धीमी चाल से चलें, फिर सामान्य रफ्तार पकड़ें। मोबाइल पर कॉल या रील्स देखने के बजाय आसपास के माहौल पर ध्यान दें। इससे दिमाग को भी ब्रेक मिलेगा। मौसम अच्छा हो तो पार्क या सोसाइटी में खुली हवा में चलना और भी बेहतर रहता है।
किन बातों का ध्यान रखें
बहुत टाइट कपड़े या चप्पल-स्लिपर से बचें। आरामदायक जूते पहनें। भारी भोजन के बाद उछल-कूद या दौड़ न करें। अगर किसी को एसिडिटी या घुटनों की दिक्कत है, तो चाल और समय अपनी सुविधा के अनुसार रखें। सबसे जरूरी बात - इसे बोझ नहीं, एक सुकून भरी आदत की तरह अपनाएं।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल