World Population Day 2024: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। ऐसे में दुनिया के सबसे कम आबादी वाले पांच देशों के बारे में जानेंगे। इस लिस्ट में वेटिकन सिटी से लेकर फॉकलैंड आइलैंड का नाम शामिल है। यूं तो दुनिया की आबादी 7.9 अरब है और यह लगातार बढ़ रही है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, दुनिया की आबादी 2050 तक बढ़कर 9.7 अरब तक पहुंच सकती है, जबकि 2080 तक संभावित रूप से यह आंकड़ा 10.4 अरब तक हो सकता है।
यह तो हर कोई जानता है कि भारत और चीन दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं और दोनों देशों की आबाद एक अरब से ज्यादा है, लेकिन क्या आपको कम आबादी वाले देशों के बारे में पता है। अगर नहीं जानते हैं तो चलिए विस्तार से समझते हैं।
कम आबादी वाले टॉप-5 देश
| क्रमांक | देश | आबादी |
| 1 | वेटिकन सिटी (Vatican City) | 764 |
| 2 | टोकेलाऊ (Tokelau) | 1,915 |
| 3 | नियू (Niue) | 1,935 |
| 4 | फ़ॉकलैंड द्वीप (Falkland Islands) | 3,803 |
| 5 | मोंटसेराट (Montserrat) | 4,372 |
वेटिकन सिटी (Vatican City)
दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी की जनसंख्या महज 764 है। यह देश 44 हेक्टेयर में फैला हुआ है। वेटिकन सिटी कैथोलिक चर्च का केंद्र है और यहां पर यूरो चलता है। सुंदर इमारतों की वजह से यह देश दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है, लेकिन पिछले कई सालों से यह देश बाढ़ का सामना कर रहा है।

वेटिकन सिटी
टोकेलाऊ (Tokelau)
टोकेलाऊ दक्षिणी प्रशांत महासागर में तीन सुदूर द्वीपों से बना दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश है। टोकेलाऊ की जनसंख्या 1,915 है। इस देश की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और टोकेलाउन है। यहां के अधिकतर लोगों का जीवन मछली पकड़ने और खेती पर निर्भर करता है।
नियू (Niue)
नियू दुनिया की तीसरी सबसे कम आबादी वाला देश है। अब आबादी से ही आप लोगों को समझ में आ गया होगा कि इस देश के पास ज्यादा भूमि नहीं होगी। बता दें कि नियू के पास 260 वर्ग किलोमीटर का एक छोटा सा भूभाग है। यह प्रशांत महासागर के सुदूर इलाके में बसा हुआ है। इसकी आबाद महज 1,935 है।
फ़ॉकलैंड द्वीप (Falkland Islands)
फ़ॉकलैंड द्वीप को माल्विनास द्वीप भी कहा जाता है। यह दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। इस द्वीप में अंग्रेजी हुकूमत का शासन रहा है। ऐसे में यहां पर अधिकांश लोग ब्रिटश मूल के दिखाई देते हैं। फ़ॉकलैंड द्वीप की आबादी 3,803 है। इन द्वीपों की अर्थव्यवस्था मछली पकड़ने और पर्यटन पर निर्भर करती है।

फ़ॉकलैंड द्वीप
मोंटसेराट (Montserrat)
इस कैरेबियाई द्वीप की आबादी 4,372 है। साल 1995 में हुए विनाशकारी ज्वालामुखी विस्फोट में द्वीप का अधिकांश हिस्सा तबाह हो गया था और कई निवासी पलायन के लिए मजबूर हो गए। जिसकी वजह से मोंटसेराट में आबादी काफी कम हो गई थी।
