क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: 246 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, न्यूजीलैंड को मिली 110 रन की बढ़त

IND vs NZ 2nd Test, Day 3 Score: भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के दूसरे और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना कर रही है। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 356 रन बनाए थे। तीसरे दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम 246 रन बनाकर सिमट गई। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच आज का स्कोर।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। New Zealand vs India 2nd Test Day-3 Live Score: दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने 110 रन की लीड ले ली है। ध्रुव जुरेल के रूप में भारत को आखिरी झटका लगा। वह 88 रन बनाकर आउट हुए। काइल जैमिसन ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं, मैट हेनरी, जैकब डफी और नेथन स्मिथ को दो-दो विकेट मिले। थोड़ी देर में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू होगी।

भारत ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 116 पर 6 विकेट से आगे की। जुरेल पुछल्ले बल्लेबाजों से अच्छा साथ मिला। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 200 के अंदर-अंदर सिमट जाएगी। वहीं, जुरेल और आकाश दीप के बीच 74 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हुई। वहीं, गुरनूर ब्रार के साथ जुरेल ने 123 गेंद पर 64 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। इन दोनों साझेदारियों ने भारत को फॉलोआन से बचा लिया।

इससे पहले दूसरे दिन काइल जैमीसन और जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, भारत के कई प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। दिन के अंत में, न्यूजीलैंड की पहली पारी के 356 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 116/6 था, जिसमें ध्रुव जुरेल (7) नाबाद थे। भारत अभी भी न्यूजीलैंड की पहली से 240 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। आकाश दीप ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए थे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article