नॉलेज

Low Cost Airlines: एयर एशिया से लेकर इंडिगो तक... ये हैं दुनिया की पांच सबसे कम लागत वाली एयरलाइन्स

Best Low Cost Airlines: यात्रा उद्योग रेटिंग कंपनी स्काईट्रैक्स की दुनिया की सबसे कम लागत वाली एयरलाइन्स की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एयर एशिया को एक बार फिर से शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि भारतीय विमानन कंपनी इंगियो को पांचवां स्थान मिला है। बता दें कि इंडिगो रोजना 2,000 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है।

Image

दुनिया की कम लागत वाली एयरलाइन्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • यात्रा उद्योग रेटिंग कंपनी स्काईट्रैक्स ने जारी की लिस्ट।
  • लिस्ट में इंडिगो को मिला पांचवां स्थान।
  • पहले पायदान पर मलेशियाई विमानन कंपनी एयर एशिया है।

Best Low Cost Airlines: दुनिया की पांच सबसे कम लागत वाली एयरलाइन्स में एयर एशिया से लेकर भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो तक को जगह मिली है। यात्रा उद्योग रेटिंग कंपनी स्काईट्रैक्स ने साल 2024 में दुनिया की सबसे कम लागत वाली एयरलाइन्स की एक लिस्ट जारी की है। कंपनी के सर्वेक्षण के मुताबिक, एयर एशिया को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कम लागत वाली एयरलाइन का दर्जा मिला है।

टॉप-5 कम लागत वाली एयरलाइन्स

क्रमांकएयरलाइन
1एयर एशिया (Air Asia)
2वोलोटिया (Volotea)
3फ्लायनास (Flynas)
4ट्रांसविया फ्रांस (Transavia France)
5इंडिगो (Indigo)

एयर एशिया

बकौल रिपोर्ट, एयर एशिया को लगातार 15वें साल दुनिया की शीर्ष कम लागत वाली एयरलाइन घोषित किया गया है। मलेशिया स्थित इस एयरलाइन का मुख्यालय सेपांग में है। एयर एशिया 20 से अधिक देशों में उड़ानों का संचालन करती है। यात्रियों के बीच कंपनी ने सस्ती और सुविधाजनक उड़ान के लिए अपनी जगह बनाई है।

AirAsia

एयर एशिया एयरलाइन

वोलोटिया

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने स्काईट्रैक्स के हवाले से कम लागत वाली एयरलाइन्स की सूची जारी की है। इस सूची में वोलोटिया एयरलाइन को दूसरा स्थान मिला है। यह एक स्पेनिश कम लागत वाली एयरलाइन कंपनी है। इसका मुख्यालय बार्सिलोना में स्थित है। वोलोटिया यूरोप और भूमध्य सागर में उड़ान के लिए एयरबस ए320 विमानों का उपयोग करती है। कम किराये और अच्छी यात्रा सुविधा के लिए वोलोटिया ने कम समय में ही यात्रियों के बीच अपनी पहचान स्थापित की है।

Volotea

वोलोटिया एयरलाइन

फ्लायनास

लिस्ट में फ्लायनास (Flynas) को तीसरा स्थान मिला है। फ्लायनास सऊदी अरब की पहली कम लागत वाली एयरलाइन कंपनी है। इसका मुख्यालय रियाद में है। इसकी स्थापना 2007 में हुई थी और फ्लायनास ने 2008 में रियाद से जेड्दा के लिए पहली उड़ान भरी थी। अबतक 78 मिलियन से अधिक यात्रियों ने फ्लायनास एयरलाइन के जरिए उड़ान भरी है। 64 विमानों के साथ कंपनी की 70 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच है।

Flynas

फ्लायनास एयरलाइन

ट्रांसविया फ्रांस

ट्रांसविया फ्रांस को एयर ट्रांसविया फ्रांस के नाम से जाना जाता है। यह एयर फ्रांस-केएलएम ग्रुप की कम लागत वाली एयरलाइन है। इसका मुख्यालय पेरिस के दक्षिण में स्थित है। यह फ्रांसीसी एयरलाइन अपने कम किराए और बेहतरीन सेवाओं के लिए जानी जाती है।

Transavia France

ट्रांसविया फ्रांस

इंडिगो

सूची में इंडिगो को पांचवां स्थान मिला है। यह एक कम लागत वाली भारतीय एयरलाइन कंपनी है। 2006 में शुरू हुई इंडिगो की घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंडिगो के पास वर्तमान समय में 300 से ज्यादा विमान हैं और कंपनी रोजना 2,000 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!