देश

Today Weather Updates: कहीं ठिठुरन तो कहीं बारिश की मार! 29 नवंबर को कैसा रहेगा देशभर का मौसम, जानें क्या है IMD का अलर्ट

Today Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है।

Image

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी। AI IMAGE

Today Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का धीरे-धीरे ही सही, मगर आगमन हो चुका है। देश के क हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है। उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरा और रात में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में सर्द मौसम का असर बना रहेगा। 29 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे।

उत्तर भारत में सर्दी के साथ सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। दूसरी तरफ तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

winter india 2

दिल्ली-NCR समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह घने कोहरे का अलर्ट। PTI

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में कोहरे का असर

दिल्ली-एनसीआर में 29 नवंबर की सुबह धुंध और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में भी सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली में दिन के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि राज्य के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। IMD के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 नवंबर तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

बिहार में फिलहाल बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। यहां मौसम शुष्क रहने और दिन में धूप निकलने की संभावना है। हालांकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड महसूस हो सकती है।

winter india

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 30 नवंबर तक कोहरे की संभावना।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मौसम

राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 29 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। इन राज्यों में फिलहाल बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है। महाराष्ट्र में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक के आसार

दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। IMD के मुताबिक, 29 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना है।

हालांकि 29 नवंबर के लिए इन क्षेत्रों में व्यापक भारी बारिश का कोई नया अलर्ट नहीं है। लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं का अलर्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 29 नवंबर को मौसम सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है। इसके बाद 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच यहां कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article