वायरल न्यूज़

Viral Video: ग्वालियर में जानलेवा स्टंट! चलती कार के गेट पर लटके युवक, ड्राइविंग सीट भी खाली

ग्वालियर में कार से खतरनाक स्टंट का 19 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बिना ड्राइवर के कार मैदान में चक्कर लगाती दिखी, जबकि दो युवक गेट पर लटके नजर आए।

Image

बिना ड्राइवर के मैदान में दौड़ती रही कार (Times Now Navbharat)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से एक हैरान करने वाला वीडियो (Video) सामने आया है। यहां कुछ युवक कार से ऐसा खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में एक कार बिना ड्राइवर के मैदान में गोल-गोल घूमती दिखाई दे रही है। वहीं, कार के दोनों गेट पर दो युवक लटके हुए हैं। इस दौरान एक तीसरा युवक कार के बीच में खड़ा होकर पूरे स्टंट का वीडियो बना रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो (Video) ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में स्थित PHE कॉलोनी के नवनिर्मित पार्क का है। वीडियो (Video) सामने आने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि, इस स्टंट को किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

19 सेकेंड के वीडियो में दिखा खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) करीब 19 सेकेंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक कार मैदान में तेजी से गोल-गोल चक्कर लगा रही है। हैरानी की बात यह है कि कार की ड्राइविंग सीट खाली नजर आ रही है। कार के दोनों तरफ के गेट पर दो युवक लटके हुए दिखाई देते हैं। वहीं, एक अन्य युवक कार के बीच में खड़ा होकर मोबाइल से वीडियो (Video) बना रहा है। इस दौरान मैदान में कुछ लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं। ऐसे में कार का इस तरह चक्कर लगाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता था। अगर कार का संतुलन बिगड़ जाता या वह किसी व्यक्ति से टकरा जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रील और वीडियो के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग

आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई बार कुछ लोग ज्यादा व्यूज और लाइक्स पाने के लिए ऐसे स्टंट करते हैं, जिनमें उनकी जान तक खतरे में पड़ जाती है। कार से इस तरह का स्टंट करना भी बेहद जोखिम भरा है। चलती कार के गेट पर लटकना या उसके आसपास खड़े होकर वीडियो बनाना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।

पुलिस की कार्रवाई पर नजर

यह मामला हजीरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल यह वीडियो लोगों को सड़क और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की लापरवाही से बचने की सीख दे रहा है। कुछ सेकेंड के वीडियो और सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article