नॉलेज

421 KM की ऊंचाई पर ISS में मचा हड़कंप, एयर लीक ने अंतरिक्ष यात्रियों की बढ़ाई चिंता; NASA ने भेजा अलर्ट

International Space Station: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में हवा के रिसाव की गंभीर समस्या की शिकायत दर्ज की गई। इसको लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को अलर्ट जारी किया है।

Image

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (फोटो साभार: @Space_Station)

Photo : Twitter

International Space Station: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में हवा के रिसाव की गंभीर समस्या के चलते हड़कंप मच गया। ऐसे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अंतरिक्ष यात्रियों को अलर्ट जारी किया। नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसक्राफ्ट के अंदर शेल्टर लेने और इमरजेंसी सिचुएशन में संभावित रूप से स्टेशन खाली करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

स्पेस स्टेशन में कहां हुआ लीक?

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में रूसी हिस्से में हवा के रिसाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की टीम फिलहाल अपने हिस्से में लगातार बढ़ रहे रिसाव को ठीक करने की कोशिशों में जुटी हुई है।

ज्वेज्दा मॉड्यूल में आई खराबी

रूस के Zvezda (ज्वेज्दा) सर्विस मॉड्यूल में हवा के रिसाव की समस्या आई है। यह मॉड्यूल स्पेस स्टेशन के प्रमुख ढांचों में से एक है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का संचालन नासा और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी 'रोस्कोस्मोस' मिलकर करते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले कई महीनों से दोनों एजेंसियों के बीच हवा के रिसाव के कारणों और उसके संभावित समाधानों को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन अब नए लीक के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

नासा की अधिकारी बेथनी स्टीवंस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल ट्रांसफर टनल में कुछ समय से दरारें और रिसाव की समस्या रही है और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने अब तक इसे जितना हो सके ठीक करने की कोशिश की। ये दरारें हमेशा से चिंता का विषय रही हैं और नासा इस पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है।

उन्होंने कहा, ''नासा और रोसकॉस्मोस इन दरारों की असली वजह का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं और रोसकॉस्मोस ऑपरेशनल उपायों और समय-समय पर आंशिक मरम्मत के जरिए इस समस्या को संभाल रहा है। हालांकि, नई लीक के बाद रोसकॉस्मोस ने शुक्रवार को मरम्मत का ज्यादा बड़ा काम करने का फैसला किया।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें