नॉलेज

NASA Asteroid Warning: फिर डराने आ रही आसमानी चट्टान, कुतुब मीनार से तीन गुना बड़े एस्टेरॉयड पर टिकीं सभी की निगाहें

NASA Asteroid Warning Update: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) लगातार पृथ्वी के करीब आने वाली 'आसमानी वस्तुओं' की निगरानी करता है। हाल ही में नासा ने एक ऐसे विशालकाय एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है, जो तीव्र गति से पृथ्वी के करीब आ रहा है। इस आसमानी चट्टान का विज्ञानी नाम 2024 KH3 एस्टेरॉयड है।

Image

एस्टेरॉयड (फोटो साभार: NASA)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • NASA ने एस्टेरॉयड का जारी किया अलर्ट।
  • आसमानी वस्तुओं की निगरानी कर रहे विज्ञानी।
  • आसमानी आफत से कम नहीं एस्टेरॉयड।

Asteroid Hitting Earth News Update: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए और ध्यान से सुनिये, क्योंकि कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना बड़ा एस्टेरॉयड डराने के लिए तेजी से पृथ्वी की बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इस विशालकाय एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी (NASA Asteroid Warning) जारी की है।

Asteroid पर विज्ञानियों की नजर

विज्ञानी पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं की लगातार निगरानी करते हैं। इस बीच, नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने 2024 KH3 नामक विशालकाय एस्टेरॉयड की चेतावनी जारी की। इस आसमानी चट्टान का व्यास लगभग 600 फीट है और यह तीव्र गति के साथ पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

2024 KH3 एस्टेरॉयड

2024 KH3 एस्टेरॉयड का आकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कुतुब मीनार का लगभग तीन गुना है। इसी वजह से यह एस्टेरॉयड चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। दरअसल, CNEOS पृथ्वी के करीब आने वाले संभावित खतरों का आकलन करता है। हालांकि, यह एस्टेरॉयड 10 अगस्त को पृथ्वी के नजदीक से निकलेगा, जिसको लगातार मॉनिटर किया जाएगा।

Asteroid

नासा ने अलर्ट किया जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या खतरनाक है एस्टेरॉयड?

एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह, आए दिन पृथ्वी के नजदीक से गुजरते रहते हैं। हाल ही में नासा ने तीन अन्य एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया था, जो बीते दिनों पृथ्वी के करीब से गुजरे, लेकिन 2024 KH3 एस्टेरॉयड का आकार गुजर चुके एस्टेरॉयड के काफी बड़ा है।

पृथ्वी से कितना दूर होगा एस्टेरॉयड?

2024 KH3 एस्टेरॉयड 10 अगस्त को पृथ्वी से 3.4 मिलियन मील की दूरी पर होगा और देखते-देखते पृथ्वी के नजदीक से ही गुजर जाएगा। बकौल नासा, 4.6 मिलियन मील से ज्यादा नजदीक नहीं आने वाली आसमानी चट्टान जिनका व्यास 460 से ज्यादा नहीं होता, उन्हें खतरनाक नहीं माना जाता है। इसके बावजूद कुछ एस्टेरॉयड्स पर विज्ञानियों की खासी दिलचस्पी होती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article