Muscle Cell Function in Human Body: मनुष्य के शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती हैं। वजन की ये मांसपेशियां किसी भी मनुष्य के शरीर के वजन की आधी होती हैं। क्या आपको पता है कि, मानव शरीर की ये मांसपेशियों तीन विभिन्न ग्रुप में विभाजित होती हैं। इन्हें स्केलटल (ढांचा), स्मूथ और हृदय कहते हैं। प्रत्येक शरीर की मांसपेशियों का अलग-अलग काम होता है। वैसे जिन तीन भागों में विभक्त मांसपेशियों की हमने बात की उनमें खिंचाव और सिकुड़न होती है, लेकिन इन तीनों का कार्य करने का तरीका अलग-अलग होता है। आज हम आपको बताएंगे कि, मानव शरीर में मांसपेशियों का क्या रोल होता है ?
मानव शरीर में मांसपेशियों की भूमिका
मानव शरीर में मांसपेशियों के कई काम होते हैं। जैसे- मसल्स चलने-फिरने में मदद करती हैं, शरीर में गर्मी पैदा करती हैं, अंगों की रक्षा करती हैं, वज़न को सहारा देती हैं, शरीर को गति देती हैं, मुद्रा बनाए रखती हैं और संतुलन बनाए रखती हैं। twinkl.co.in के मुताबिक, ये मसल्स ऊतकों से बनी होती हैं और कंकाल से जुड़ी होती हैं। वैसे आपको बता दें कि, कंकाल की मांसपेशियां स्वैच्छिक होती हैं, यानी जब आप अपने शरीर के किसी हिस्से को हिलाने के बारे में सोचते हैं, तब वे हिलती हैं।वहीं, कुछ मांसपेशियां जैसे- हृदय की मांसपेशियां, अनैच्छिक होती हैं, यानी वे बिना सोचे-समझे अपना काम करती हैं।
सबसे मजबूत मांसपेशी कौन
अब हम आपको बताते हैं कि, कौन-कौन सी मांसपेशियों को सबसे मजबूत माना जाता है:
- आंख की मांसपेशियां दिनभर सामने के विजन को एडजस्ट करती हैं। इसलिए इसे सबसे मजबूत माना जाता है। हालांकि, आंख की बाहरी मांसपेशियां थकान का शिकार होती हैं।
- दूसरा नंबर आता है ग्लूटस मैक्सिमस का, ये सबसे बड़ी मांसपेशी होती है। ये शरीर के धड़ को सीधी स्थिति में रखती है और यही सीढ़ी चढ़ने में भी मदद करती है।
- हृदय की मांसपेशी तीसरी सबसे मजबूत मांसपेशी मानी जाती है। इसकी सहायता है दिल की हर धड़कन पर 71 ग्राम रक्त पंप होता है।
- वजन के आधार पर मैसेटर चौथी सबसे मजबूत मांसपेशी कही जाती है जो कि जबड़े में होती है। इसकी सभी मांसपेशियां एक साथदांतों को 55 पाउंड (25 किलोग्राम) या दाढ़ पर 200 पाउंड (90.7 किलोग्राम) जितना बल लगाकर बंद कर सकती हैं।
- निचले क्षेत्र में गर्भाशय की मांसपेशियां बहुत मजबूत मानी जाती हैं, क्योंकि ये जन्म के समय बच्चे को आगे धकेलती हैं और सिकुड़ती और फैलती रहती हैं।
- अब नंबर आता है चलने-फिरने, उछलने-कूदने, डांस करने और दौड़ने में मदद करने वाली सोलियस की मांसपेशी का। ये शरीर को सीधा रखने के लिए गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध खींचती है।
हंसी का मांसपेशियों पर प्रभाव

हंसी के दौरान मसल्स का कार्य।
एक रिपोर्ट में पता चला है कि, हंसी मांसपेशियों पर काफी प्रभाव डालती हैं। इनके अलावा हंसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर अपना असर भी दिखाती हैं। कहते हैं कि, एक व्यक्ति हंसता है तो देखाादेखीके बाद दूसरा व्यक्ति भी हंसने लगता है। ऐसे में एक बार हंसने के दौरान शरीर की 12 मांसपेशियां काम करती हैं। इसके साथ ही जब कोई व्यक्ति गुस्सा होता है तो 34 मांसपेशियां कार्य करती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है हंसी

हंसी और ब्लड सर्कुलेशन।
दैनिक भास्कर ने मनोरोग विशेषज्ञ नेहा दुआ सोबती के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, हंसने से ब्लड सर्कुलेट होता है। जो व्यक्ति हंसता या हंसाता है तो उसके चेहरे पर स्पष्ट झलक दिखती है। ऐसे में चेहरा चमकने लगता है। ये भी बताया गया है कि, हंसने से शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचने से हार्ट पंपिंग रेट बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है। एक स्टडी में ये भी पता चला है कि, तनाव की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन 35 फीसदी धीमा हो जाता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं कि, यदि आपका मन भी चिड़चिड़ा रहता है या आप क्रोध ,घबराहट और तनाव में रहते हैं तो आपको ये सब भुलाकर ज्यादा से ज्यादा हंसना चाहिए। क्योंकि हंसने से ब्लड सर्कुलेशन 20 फीसदी बढ़ जाता है। जानकार बताते हैंं कि, तनाव की वजह से अस्पताल में मनोरोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके लिए केवल और केवल एक ही उपाय है लोगों को हंसना चाहिए मन को खुश रखना चाहिए ताकि मांसपेशियां अपना काम करती रहें और आप भी तनावमुक्त रहें।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में बताए गए सभी तथ्य इंटरनेट पर उपलब्ध अलग-अलग रिपोर्ट में प्रकाशित जानकारी से लिए गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी जानकारी को सत्य मानने या अमल में लाने से पहले डॉक्टर या किसी जानकार की सलाह अवश्य लें।)
