नॉलेज

मिलिए दो जीभ वाले एकलौते जानवर से! आखिर कैसे करता है इन जीभों का इस्तेमाल; समझें

Limur Animal: लीमर की कई प्रजातियां हैं, लेकिन यह भारत में चिड़ियाघरों में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह मेडागास्कर द्वीप में ही पाए जाते हैं। यह एकलौते दो जीभ वाले जानवर हैं। ऐसा माना जाता है कि लीमर की एक जीभ दिखाने के लिए तो दूसरी खाने के लिए होती है। बड़ी-बड़ी आंखों वाले ये लीमर मेडागास्कर के द्वीप में पाए जाते हैं।

Image

लीमर के बारे में कितना जानते हैं आप?

Photo : iStock

Limur Animal: आपने शेर, भालू, बिल्ली, चीता, हिरण, बंदर जैसे बहुत से जानवर देखे होंगे या फिर उनके बारे में पता होगा, लेकिन हम आपको एक अनोखे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आमतौर पर झुंड में रहते हैं, देखने में बंदर की तरह होते हैं, पर बंदर नहीं हैं। बड़ी और चमकदार आंखें, लंबी-झबरी पूंछ, गीली नाक, चपटे नाखून इन तमाम विशेषताओं के साथ यह जानवर मेडागास्कर द्वीप में पाया जाता है।

क्या है खासियत

यूं तो लीमर की कई प्रजातियां हैं, लेकिन यह भारत में चिड़ियाघरों में देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह मेडागास्कर द्वीप में ही पाए जाते हैं। यह एकलौते दो जीभ वाले जानवर हैं। ऐसा माना जाता है कि लीमर की एक जीभ दिखाने के लिए तो दूसरे खाने के लिए होती है। लीमर खाने-पीने के लिए एक जीभ का इस्तेमाल करता है, जबकि दूसरी जीभ, जिसे सेकेंड्री जीभ भी कहा जाता है, का इस्तेमाल अपनी त्वचा को संवारने के लिए करते हैं।

lemur

लीमर

लीमर की सेकेंड्री जीभ कंघीनुमा होती है। इसकी मदद से वह अपने शरीर में मौजूद गंदगी को हटाते हैं। सेकेंड्री जीभ बिल्कुल प्राइमरी जीभ के नीचे होती है।

lemur

लीमर

कहां रहते हैं लीमर?

लीमर को झुंड में रहना बेहद पसंद है और वह पेड़ों में रहते हैं। फल, पत्ते और कीड़े-मकौड़े खाते हैं। यह पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले प्राइमेट हैं। प्राइमेट वह होते हैं जिनके पास मनुष्यों की तरह हाथ, पांव में अंगुलियां और अंगूठा होते हैं। इसके अलावा वह बुद्धिमान भी होते हैं। हालांकि, लीमर दूसरे जानवरों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।

lemur

लीमर

कुछ लीमर की टांगे बेहद शक्तिशाली होती हैं जिसकी बदौलत वह पेड़ों से कूदने में माहिर होते हैं। इसके अलावा सबसे बड़े लीमर की आवाज तेज बहुत तीव्र होती है और उसे काफी दूर तक सुना जा सकता है। वहीं, Aye-Aye प्रजाति के लीमर की अंगुलियां और आंखें काफी बड़ी होती हैं, जिसकी बदौलत रात में भी वह अपना खाना ढूंढ लेते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें