नॉलेज

Railway News: क्या आप भी नहीं जानते PNR, CNF, RAC, GNWL का फुल फॉर्म, ये रही रेलवे की पूरी डिक्‍शनरी

Railway Codes Full Form (irctc.com): भारतीय रेलवे से जुड़ी कई बातें ऐसी होती हैं जिनके बारे काफी कम लोगों को ही पता है। आज हम आपको रेलवे में प्रयुक्‍त कोड के बारे में बताएंगे।

Image

रेलवे कोड्स के फुल फॉर्म। (क्रिएटिव: Shaswat Gupta)

Railway Codes Full Form (irctc.com): भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क कहा जाता है। कई मायनों में भारतीय रेलवे (Indian Railways) विश्‍व में नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रहा है। चाहे वो सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत के विस्‍तार की बात हो, रेलवे में ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार देने की बात हो, ट्रेन कैंसिलेशन पर रिफंड की बात हो या फिर कम से कम समय में बुलेट ट्रेन की शुरुआत की बात हो। वहीं, अगर अफर की बात करें तो एक दिन भारतीय रेलवे करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्‍य स्‍थल तक पहुंचाने का काम भी करता है। हालांकि इन सब बातों के बीच कभी आपने गौर किया है कि, ट्रेन की टिकट बुक करते समय या फिर रेलवे चार्ट पर कुछ शब्‍द शॉर्ट फॉर्म में लिखे होते हैं। आपने देखा होगा कि, ट्रेन की टिकट या फिर चार्ट पर PNR, CNF, RAC, GNWL जैसे शब्‍द लिखे होते हैं। क्‍या आपको मालूम है कि, इन शब्‍दों का फुल फॉर्म (What is Railways Codes) क्‍या होता है ? दरअसल, कई बार परीक्षाओं में या सामान्‍य ज्ञान के लिए भी ये सवाल कुछ जगहों पर पूछे जाते हैं। अगर आप इन शब्‍दों के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इन शब्‍दों के फुल फॉर्म बता देते हैं। यही नहीं इनके अलावा भी कई ऐसे शब्‍द हैं जिनके बारे यात्रीगण नहीं जानते हैं। आज हम आपको उनके फुल फॉर्म भी बता देते हैं।

रेलवे में सबसे ज्‍यादा यूज होने वाले कोड

सबसे पहले हम आपको उन शब्‍दों के बारे में बताते हैं जो कि भारतीय रेलवे के कागजों या मैसेज या ई-मेल में सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल किए जाते हैं। इन शब्‍दों में PNR, CNF, RAC, GNWL और इनके जैसे कई कोड शामिल हैं। आइए जानते हैं:

रेलवे में सर्वाधिक प्रयुक्‍त कोड।

रेलवे में सर्वाधिक प्रयुक्‍त कोड।

दरअसल, जब भी कोई यात्री टिकट बुक करता है तो उसको अपनी टिकट में ये इन शब्‍दों का प्रयोग अधिकांश मात्रा में दिखता होगा। ऐसे में यात्री इनका मतलब समझ नहीं पाते और चूकवश उनसे भूल हो जाती है। आपको बता दें कि, PNR को Passenger Name Record या Passenger Numeric Record कहते हैं। CNF का इस्‍तेमाल टिकट के कन्‍फर्म होने की स्थिति में किया जाता है। RAC का फुल फॉर्म Reservation Against Cancellation होता है। वहीं, GNWL का पूरा नाम General Waiting List होता है।

इनके बारे में भी जानें

भारतीय रेलवे में सर्वाधिक प्रयुक्‍त होने वाले कोड के फुल फॉर्म तो आपने जान लिए। अब हम आपको उन कोड के बारे में भी बता देते हैं जिनका उपर्युक्‍त कोड की अपेक्षा रेलवे के कागजों में कम होता है। आइए इस सारिणी (टेबल) में उन कोड्स को भी जान लेते हैं:

    DP - Duty pass

  • FT - Foreign Tourist
  • OS - Out-station
  • PF - Platform
  • PH- Parliamentary Quota
  • PCV - Passenger Coaching Vehicle
  • PRS - Passenger reservation system
  • R Fee or Res Fee - Reservation fee
  • NOSB - No Seat Berth
  • बता दें कि, भारतीय रेलवे कम समय में सटीक तरीके से यात्रियों को ट्रेन या अमुक किसी सीट का स्‍टेटस बताने के लिए ऐसे ही शब्‍दों का प्रयोग करता है। जैसे- सीट की अनुपलब्‍धता पर NOSB लिखा जाता है जिसे No Seat Berth कहते हैं। विदेशी यात्री की सीट होने की दशा में FT का प्रयोग होता है जिसे Foreign Tourist कहते हैं।

    उम्‍मीद है कि, अब आप रेलवे के कई कोड के बारे में जान गए होंगे। अब आप इन फुल फॉर्म्स को रट सकते हैं और जब भी कोई इसके बारे में पूछे तो उसे बता भी सकते हैं।

    Shaswat Gupta
    शाश्वत गुप्ताauthor

    पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

    और पढ़ें
    End of Article