रेलवे ट्रैक के किनारे बोर्ड पर क्‍यों लिखते हैं W/L, C/T और T/P, क्‍या होता है इनका मतलब, डिटेल में समझें

Why W/L, C/T and T/P Boards on Railway Track: रेलवे ट्रैक पर मौजूद प्रत्‍येक चीज किसी न किसी कारण से होती है। आज हम आपको इन्‍हीं में से कुछ बोर्ड्स की आवश्‍यकता के बारे में बता रहे हैं।

Why W/L, C/T and T/P Boards on Railway Track: जब भी दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क की बात होती है तो भारतीय रेलवे (Indian Railway) का नाम जरूर आता है। भारतीय रेलवे रोजगार देने के अलावा अन्‍य कई क्षेत्रों में बड़े कीर्तिमान स्‍थापित कर चुका है। दरअसल, भारत में लंबी यात्रा के लिए ट्रेन सस्‍ता, सुलभ और सुरक्षित साधन माना जाता है। इन दिनों भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के विस्‍तार और बुलेट ट्रेन को लेकर खास चर्चा में है। आपने भी भारतीय रेलवे के साथ ट्रेन में सफर तो किया ही होगा, लेकिन क्‍या आप आपने कभी रेलवे ट्रैक पर गौर किया है। रेलवे ट्रैक पर मौजूद प्रत्‍येक चीज किसी न किसी कारण से होती है। जैसे- पटरियों के बीच पड़े पत्‍थर, ट्रैक के किनारे लगे बॉक्‍स-बोर्ड और ट्रैक पर लगे कई खंभे। इनकी आवश्‍यकता को लेकर कई बार यात्री इंटरनेट पर सर्च करते हैं, मगर नतीजा सिफर रहता है और वो सही जवाब तक न‍हीं पहुंच पाते। वैसे इन उदाहरणों में से जो सबसे खास चीज है वो रेलवे ट्रैक पर लगे बोर्ड हैं। रेलवे ट्रैक पर लगे बोर्ड पर आपने सी/फा, W/L, C/T, T/P लिखा देखा होगा। मगर क्‍या आप जानते हैं कि, इन संकेतों का फुल फॉर्म क्‍या होता है और ये कैसे काम करते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको रेलवे की इसी तकनीक के बारे में बताएंगे।

रेलवे ट्रैक पर 'सी/फा' बोर्ड का मतलब

जब ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजर रही होती है तब आपने देखा होगा एक बोर्ड आता है जिस पर सी/फा लिखा होता है। सी का अर्थ होता है 'सीटी' और फा का अर्थ 'फाटक' से होता है। बोर्ड पर सी/फा लिखने का उद्देश्‍य ट्रेन के लोको पायलट यानी ड्राइवर को 'सीटी बजाओ आगे फाटक है' का संकेत देने से है। बता दें कि, इस बोर्ड के माध्‍यम से ड्राइवर को सचेत किया जाता है ताकि कोई हादसा न हो जाए।

End of Feed