How much Petrol is consumed in India in Hindi: जनसंख्या में मामले में विश्वगुरू बन चुका भारत बहुत तेजी से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। हालांकि कुछ माह पहले तक दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन हुआ करता था, लेकिन अब यह स्थान भारत का है। गौरतलब है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा जनसंख्या होने की वजह से यहां वाहनों की संख्या भी बहुत है। इसी वजह से देश में ईंधन की खपत भी बहुत ज्यादा मात्र में होती है। लेकिन क्या कभी इस बारे में सोचा है कि पेट्रोल क्या है? भारत में प्रतिदिन कितने लीटर पेट्रोल की खपत होती है? या पेट्रोल आता कहां से है, इसकी उत्पत्ति कहां से हुई? और इसमें कौन सा केमिकल मिलाया जाता है? आइए जानें इस इंस्ट्रेस्टिंग फैक्ट के बारे में
पेट्रोल क्या है? What is Petroleum
reagent.co.uk के अनुसार, पेट्रोल को गैस या गैसोलीन (Gasoline) भी कहा जाता है। यह विभिन्न तरह के हाइड्रोकार्बन का एक जटिल मिश्रण है। हाइड्रोकार्बन एक कार्बनिक रासायनिक यौगिक है जिसमें हाइड्रोजन और कार्बन परमाणु होते हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि पेट्रोल में लगभग 150 प्रकार के हाइड्रोकार्बन होते हैं। इनमें ब्यूटेन (butane), पेंटेन (pentane), आइसोपेंटेन (isopentane), बेंजीन (benzene), एथिलबेन्जीन (ethylbenzene), टोल्यूनि (toluene) और जाइलीन (xylene) शामिल हैं। पेट्रोल को पेट्रोलियम, या कच्चा तेल या जीवाश्म ईंधन भी कहा जाता है।
पेट्रोल की उत्पत्ति कैसे हुई? How did Petroleum Originate
कोयले और प्राकृतिक गैस की तरह, पेट्रोलियम का निर्माण प्राचीन समुद्री चीजों जैसे पौधों, शैवाल और बैक्टीरिया के अवशेषों से हुआ। लाखों वर्षों की तीव्र गर्मी और दबाव के कारण ये कार्बनिक अवशेष (जीवाश्म या fossils) कार्बन-समृद्ध पदार्थों (carbon-rich substances) में बदल गए, जिसे आज हम जीवाश्म ईंधन के रूप में जानते हैं। कोयला, प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम सभी जीवाश्म ईंधन हैं जो समान परिस्थितियों में बने हैं।
भारत में पेट्रोल कहां निकलता है? Where is Petroleum Found in India
आज, पेट्रोलियम विशाल भूमिगत ऐसे जलाशयों में पाया जाता है, जहां कभी प्राचीन समुद्र हुआ करते थे। पेट्रोलियम भंडार भूमि या समुद्र तल के नीचे मिलते हैं। इनका कच्चा तेल बड़ी बड़ी ड्रिलिंग मशीनों से निकाला जाता है। भारत में, पेट्रोलियम ज्यादातर राजस्थान असम, गुजरात, मुंबई के अलावा गोदावरी और कृष्णा नदी घाटियों में पाया जाता है।
भारत के किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा पेट्रोल का उत्पादन
चित्र से समझें

भारत के किस राज्य में होता है सबसे ज्यादा पेट्रोल का उत्पादन
पेट्रोल का रासायनिक नाम क्या है? What is the chemical name of petrol?
पेट्रोल का फार्मूला CnH2n+2 होता है। यह मुख्य रूप से कार्बन और हाइड्रोजन का यौगिक है। इसका फ्रीजिंग पॉइंट पानी की अपेक्षा काफी नीचे होता है।
भारत में पेट्रोल की खपत कितनी है? What is the Petroleum Consumption in India?
2024 के आंकड़े की बात करें तो, भारत में ईंधन की खपत फरवरी माह में साल-दर-साल 5.7% बढ़ी है। तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल के आंकड़ों से मंगलवार को पता चला कि अप्रैल में भारत की ईंधन खपत साल-दर-साल 6.1% बढ़ी। भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता में रूप में जाना जाता है। तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (PPAC) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कुल खपत फरवरी में कुल 19.72 मिलियन मीट्रिक टन (4.98 मिलियन बैरल प्रति दिन) थी, जो पिछले साल 18.66 मिलियन टन थी।
भारत में प्रतिदिन कितने लीटर पेट्रोल की खपत होती है? How Many Liters of Petrol is Consumed Daily in India?
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 2022 में कहा था कि भारत की पेट्रोलियम खपत लगभग 5 मिलियन बैरल प्रति दिन है, जो 3% की दर से बढ़ रही है - जो औसत वैश्विक विकास दर लगभग 1% से अधिक है।
PPAC Ready Reckoner के अनुसार, 2023-24 वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में भारत की पेट्रोलियम उत्पाद खपत बढ़कर रिकॉर्ड 114.3 मिलियन मीट्रिक टन हो गई। यदि पिछले साल से इसकी तुलना की जाए, तो यह रिपोर्ट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 6.4% ज्यादा है।
पेट्रोल में क्या मिलाया जाता है? What is mixed in petrol?
पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जाता है, पेट्रोल में एथेनॉल मिलने से, पेट्रोल कम आयात करना पड़ता है जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होती है साथ ही एथेनॉल को इकोफ्रेंडली भी माना जाता है।
पेट्रोल में इथेनॉल क्यों मिलाया जाता है? Why is Ethanol Mixed in Petrol?
इथेनॉल अणु में ऑक्सीजन होता है, यह इंजन को ईंधन को पूरी तरह से जलाने की अनुमति देता है, जिसके परिणामस्वरूप कम उत्सर्जन होता है और जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है।
