नॉलेज

Artemis II Splashdown Live: भारतीय समयानुसार कब और कहां लैंड होगा आर्टेमिस-2, कहां देख सकते हैं लाइव

Artemis II Splashdown Live Watch: आर्टेमिस 2 भारतीय समयानुसार 11 अप्रैल को सुबह 5:37 पर प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन करेगा, यानि कि लैंड करेगा।

Image

Artemis II Splashdown Live: भारतीय समयानुसार कब और कहां लैंड होगा आर्टेमिस-2, कहां देख सकते हैं लाइव

Artemis II Splashdown Live Watch: आर्टेमिस- 2 की लैंडिंग शुक्रवार 10 अप्रैल को होगी। भारतीय समयानुसार आर्टेमिस- 2 शनिवार 11 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे प्रशांत महासागर में लैंड करेगा। आर्टेमिस 2 की लाइव आप नासा के यूट्यूब के साथ-साथ टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

आर्टेमिस 2 की लैंडिंग का लाइव नासा पर कहां देखें? Where to watch Artemis 2 landing live on NASA?

नासा आर्टेमिस 2 के स्प्लैशडाउन का लाइव प्रसारण करेगा। जिसे आप उसके यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप

  • NASA TV (लाइव स्ट्रीम): नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं।
  • NASA App: आप NASA App के जरिए मोबाइल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
  • NASA की आधिकारिक वेबसाइट: nasa.gov के Live सेक्शन में जाकर आर्टेमिस 2 की लैंडिंग देख सकते हैं।

कहां लैंड करेगा आर्टेमिस -2? Where will Artemis II splashdown?

Artemis II मिशन का अंतरिक्ष यान अपनी यात्रा पूरी करने के बाद धरती पर Pacific Ocean में लैंड करेगा। यह लैंडिंग अमेरिका के पश्चिमी तट के पास समुद्र में होगी, जिसे स्पेस भाषा में स्प्लैशडाउन कहा जाता है। जब कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, तब पैराशूट की मदद से उसकी गति धीरे-धीरे कम की जाएगी और फिर वह सुरक्षित रूप से समुद्र की सतह पर उतरेगा। इसके बाद NASA और अमेरिकी नौसेना की रिकवरी टीम जहाज और हेलीकॉप्टर की मदद से अंतरिक्ष यात्रियों और कैप्सूल को समुद्र से बाहर निकालेगी।

क्या है आर्टेमिस 2 मिशन? What is Artemis II Mission?

Artemis II अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA का एक बेहद अहम मिशन है, जिसका उद्देश्य इंसानों को फिर से चंद्रमा के पास भेजना और भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी मिशनों की तैयारी करना है। यह मिशन खास इसलिए भी है क्योंकि लगभग 50 वर्षों बाद इंसान पहली बार चंद्रमा के इतने करीब गए। इससे पहले 1972 में Apollo 17 मिशन के दौरान आखिरी बार इंसान चंद्रमा तक पहुंचे थे। आर्टेमिस-2 में चार अंतरिक्ष यात्री सवार हैं, जो Orion spacecraft नाम के अंतरिक्ष यान में बैठकर पृथ्वी से उड़ान भरे और चंद्रमा के चारों ओर घूमकर वापस लौट रहे हैं। यह मिशन चंद्रमा पर उतरने का नहीं है, बल्कि एक परीक्षण मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यान की सुरक्षा, नेविगेशन, संचार और जीवन-समर्थन प्रणाली (life support system) की जांच की गई, ताकि अगले मिशन में सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article