लाइफस्टाइल

Artemis II Astronauts Diet: खाने में ये चीजें साथ लेकर गए हैं आर्टेमिस 2 के यात्री, जानें स्पेस में कैसे तैयार करेंगे फूड

Artemis II Astronauts Diet: आर्टेमिस 2 के अंतरिक्ष यात्री खाने में क्या खाएंगे - इसकी जानकारी आप यहां ले सकते हैं। देखें कि स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की डाइट क होती है और कैसे वो अंतरिक्ष में खाना तैयार करते हैं।

Image

Artemis II मिशन का फूड मेन्यू

Artemis II Astronauts Diet: अंतरिक्ष में रहना जितना रोमांचक लगता है, उतना ही मुश्किल भी होता है। वहां न ताजा सब्जियां मिलती हैं, न गैस पर खाना बनता है और न ही फ्रिज की सुविधा होती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अंतरिक्ष यात्री आखिर खाते क्या हैं? बता दें कि Artemis II मिशन के लिए वैज्ञानिकों ने ऐसा खानपान तैयार किया है जो लंबे समय तक सुरक्षित रहे और शरीर को पूरी ऊर्जा दे सके। अंतरिक्ष यात्रियों की डाइट में स्वाद और पोषण दोनों का खास ध्यान रखा जाता है, ताकि वे स्वस्थ रहें और अपने मिशन पर पूरा फोकस कर सकें।

Artemis II मिशन का फूड मेन्यू

Artemis II मिशन के मेन्यू में कई तरह के खाने शामिल किए गए हैं ताकि अंतरिक्ष यात्रियों को अलग-अलग स्वाद मिल सके। उनके खाने में टॉर्टिला, गेहूं की रोटी, वेजिटेबल क्विच, कूसकूस और मेवे, ब्लूबेरी के साथ ग्रेनोला, काजू, बारबेक्यू स्टाइल बीफ, ब्रोकली, मैकरोनी और चीज, मसालेदार बीन्स, बटरनट स्क्वैश, फूलगोभी और ट्रॉपिकल फ्रूट सलाद जैसे विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा मीठा खाने के लिए केक, पुडिंग, कुकीज, चॉकलेट और बादाम भी दिए जाते हैं ताकि स्वाद बना रहे और मूड भी अच्छा रहे।

अंतरिक्ष यात्री क्या खाते हैं

अंतरिक्ष यात्रियों का खाना सामान्य खाने से थोड़ा अलग होता है। वहां ऐसा भोजन दिया जाता है जो जल्दी खराब न हो और लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। खाना इस तरह तैयार किया जाता है कि उसमें जरूरी पोषक तत्व मौजूद रहें और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहे। स्पेस में गुरुत्वाकर्षण कम होने की वजह से ऐसा खाना चुना जाता है जो आसानी से खाया जा सके और उसके छोटे-छोटे टुकड़े उड़कर मशीनों में न जाएं। इसलिए वहां ज्यादातर खाना पहले से तैयार पैक में होता है।

Artemis II Astronauts Diet In Space

अंतरिक्ष यात्री कैसा खाना खाते हैं

अंतरिक्ष यात्री क्या पीते हैं?

स्पेस में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, इसलिए वहां मेन्यू में कई तरह के ड्रिंक भी शामिल किए जाते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को पीने के कॉफी, ग्रीन टी, मैंगो-पीच ड्रिंक, चॉकलेट ड्रिंक, वनीला ड्रिंक, लेमोनेड, एप्पल साइडर, पाइनएप्पल ड्रिंक, कोको और स्ट्रॉबेरी ड्रिंक जैसे कई विकल्प मिलते हैं। हर अंतरिक्ष यात्री को रोज दो फ्लेवर वाले पेय दिए जाते हैं। मिशन में कॉफी भी खास मात्रा में भेजी जाती है ताकि उन्हें ऊर्जा मिलती रहे और वे एक्टिव महसूस करें।

खाने में स्वाद बनाए रखने के लिए क्या किया जाता है?

अंतरिक्ष में स्वाद महसूस करना थोड़ा बदल जाता है, इसलिए खाने में अलग-अलग फ्लेवर भी शामिल किए जाते हैं। ऐसे में अंतरिक्ष यात्रियों को खाने में मेपल सिरप, चॉकलेट स्प्रेड, पीनट बटर, शहद, स्ट्रॉबेरी जैम, दालचीनी, बादाम बटर और मसालेदार सॉस जैसी चीजें दी जाती हैं। इससे खाना ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और उन्हें घर जैसा एहसास भी मिलता है। मीठा पसंद करने वालों के लिए कुकीज, चॉकलेट और कैंडी जैसे विकल्प भी रखे जाते हैं।

अंतरिक्ष यात्री स्पेस में खाना कैसे तैयार करते हैं

स्पेस में खाना पकाने की सुविधा नहीं होती, इसलिए खाना पहले से तैयार करके भेजा जाता है। कुछ खाने ऐसे होते हैं जिन्हें पानी मिलाकर तैयार किया जाता है, जबकि कुछ सीधे खाए जा सकते हैं। अंतरिक्ष यान में एक छोटा फूड वार्मर होता है जिससे खाना हल्का गर्म किया जा सकता है। खाना इस तरह पैक किया जाता है कि वह ज्यादा जगह न घेरे और लंबे समय तक सुरक्षित रहे।

अंतरिक्ष यात्रियों का खानपान पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से तय किया जाता है। इसमें शरीर की जरूरत के हिसाब से कैलोरी, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व शामिल किए जाते हैं। यही वजह है कि स्पेस का खाना अलग होने के बावजूद हेल्दी और संतुलित होता है, ताकि अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ रहकर अपना मिशन सफल बना सकें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article