JEE Main 2027 Registration: जेईई मेंस 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, सेशन 1 के लिए अब तक 15,73,018 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। इनमें से 13.96 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी पूरा कर लिया है। NTA ने उम्मीदवारों को याद दिलाया है कि लेट फीस के साथ आवेदन करने के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
NTA की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आवेदन फॉर्म जमा करने और फीस का भुगतान पूरा करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में अंतर है। इसका मतलब है कि कुछ उम्मीदवारों ने फॉर्म तो जमा कर दिया है, लेकिन उनकी फीस प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
| विवरण | उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|
| कुल जमा आवेदन फॉर्म | 15,73,018 |
| फीस का भुगतान पूरा | 13.96 लाख से अधिक |
| लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख | 26 नवंबर 2026 |
JEE Main 2027 Registration
उम्मीदवारों को सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद निर्धारित फीस का भुगतान करें।
आवेदन के लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करने की जरूरत है - jeemain.nta.nic.in
आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म जमा कर दिया है, लेकिन फीस नहीं भरी है, वे पोर्टल पर लॉगिन करके अपना एप्लीकेशन स्टेटस जरूर चेक करें।
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
आवेदन या फीस भुगतान से जुड़ी परेशानी होने पर उम्मीदवार NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
- ईमेल: [jeemain@nta.ac.in](mailto:jeemain@nta.ac.in)
- हेल्पलाइन: 011-40759000
- टोल फ्री नंबर: 1800-180-4747
- वेबसाइट: nta.ac.in
उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी दिन तक इंतजार न करें। आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 26 नवंबर से पहले पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी के कारण मौका न छूटे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इंडिया एक्जिम बैंक में मैनेजर और मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी
