Artemis II Splashdown: आर्टेमिस 2 ने किया लैंड, सभी सुरक्षित, NASA की टीम ने अंतरिक्षयात्रियों को निकाला;
Artemis II Splashdown in Hindi: नासा का आर्टेमिस-2 कुछ घंटे बाद भारतीय समयानुसार शनिवार को सुबह 5:37 बजे धरती पर पहुंच गया। आर्टेमिस-2 की लैंडिंग के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।
Artemis II Splashdown: आर्टेमिस 2 ने किया लैंड, सभी सुरक्षित, NASA की टीम ने अंतरिक्षयात्रियों को निकाला;
ये भी पढ़िए- Artemis II Splashdown Live: भारतीय समयानुसार कब और कहां लैंड होगा आर्टेमिस-2, कहां देख सकते हैं लाइव
कहां लैंड हुआ आर्टेमिस
कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन ’मैक 33’ यानी ध्वनि की गति से 33 गुना अधिक रफ्तार से वायुमंडल में दाखिल हुए। ’इंटीग्रिटी’ नामक उनका ओरियन कैप्सूल स्वचालित प्रणाली के सहारे समुद्र में उतरा। मिशन नियंत्रण कक्ष में उस समय तनाव बढ़ गया जब अत्यधिक ताप के दौरान कैप्सूल लाल गर्म प्लाज्मा से घिर गया और तय योजना के अनुसार कुछ समय के लिए उससे संपर्क टूट गया। सबकी निगाहें कैप्सूल की जीवनरक्षक ऊष्मा-रोधी ढाल पर थीं, जिसे पुन: प्रवेश के दौरान हजारों डिग्री तापमान सहना था। मिशन नियंत्रण कक्ष के दर्शक कक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों के परिजन भी मौजूद थे। संचार अवरोध की अवधि समाप्त होने के बाद जब कैप्सूल फिर दिखाई दिया और करीब 2,000 मील (3,219 किलोमीटर) दूर समुद्र में उतरा तो लोग खुशी से झूठ उठे।
आर्टेमिस 2 की स्प्लैशडाउन लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें
आर्टेमिस कार्यक्रम का बड़ा उद्देश्य
आर्टेमिस कार्यक्रम का बड़ा उद्देश्य केवल चंद्रमा तक पहुंचना नहीं है, बल्कि वहां लंबे समय तक मानव उपस्थिति स्थापित करना और आगे चलकर मंगल ग्रह जैसी दूर की यात्राओं की तैयारी करना है। इसलिए आर्टेमिस-2 को अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि यह भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशनों की नींव मजबूत करने वाला मिशन है।
Artemis II Splashdown Live: USS जॉन पी. मुर्था पर पहुंचे अंतरिक्षयात्री
Artemis II Splashdown Live: आर्टेमिस-2 के सभी अंतरिक्षयात्री सुरक्षित
Artemis II Splashdown Live: आर्टेमिस 2 से बाहर आए अंतरिक्ष यात्री
Artemis II Splashdown Live: अतंरिक्षयात्रियों को निकालने की हो रही तैयारी
Artemis II Splashdown Live: यान को खोलने की तैयारी
Artemis II Splashdown Live: आर्टेमिस के पास पहुंची रेस्क्यू टीम
Artemis II Splashdown Live: चांद से धरती पर आर्टेमिस 2 ने किया लैंड, सभी सुरक्षित
Artemis II Splashdown Live: धरती पर नासा का आर्टेमिस
Artemis II Splashdown Live: आर्टेमिस-2 की उड़ान के दिन 7 से 9 दिन
इन दिनों में अंतरिक्ष यान चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकलकर पृथ्वी की ओर वापसी की यात्रा शुरू करता है। इस दौरान यान की दिशा को सही बनाए रखने के लिए दो बार प्रक्षेपवक्र सुधार (Trajectory Correction) किए जाते हैं, ताकि वापसी सुरक्षित और सटीक रहे।
