जॉब्स

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी पीईटी पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, 1200 से अधिक पद खाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 09:15 PM IST

UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2022, UP PET 2022, UP Junior Assistant Recruitment 2022, upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपी में सरकारी नौकरी के लिए 12वीं पास भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

यूपी में सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पीईटी पास के लिए नौकरी का मौका
  • जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती
  • upsssc.gov.in पर चेक करें नोटिफिकेशन

UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2022, upsssc.gov.in: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

UPSSSC Junior Assistant Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट के 1262 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 515 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 125 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 338 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 257 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 27 पद शामिल हैं।‌ इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत सैलरी दी जाएगी।

UPSSSC Junior Assistant Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी में जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UPSSSC Junior Assistant Exam 2022: कैसे होगा चयन?

जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को यूपी पीईटी (UP PET) 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट लिया जाएगा। जिसके बाद उन्हें लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में 65 अंकों के 130 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Application: इतना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी यूपी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। इसके लिए 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article