क्रिकेट

हरमन को था बुखार, फिर खेल दी ऐतिहासिक शतकीय पारी-मैच के बाद खुद किया खुलासा

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक था और सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। हरमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-X)

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 8वां शतक जड़ने वाली हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी को लेकर पहली बार बयान दिया। मैच के बाद उन्होंने असलियत को स्वीकार करने और खेल पर ध्यान देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें हमेशा खुशी दी है और वह अपने करियर के अगले पड़ाव में भी इसे जारी रखना चाहती हैं। दूसरे ODI में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 121 गेंदों में शानदार 126 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक था और सर्वाधिक वनडे शतक जड़ने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। हरमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं हरमनप्रीत ने ऑफ साइड में अपने आकर्षक शॉट खेलने के बारे में कहा, ’’आज हम एक दिवसीय खेल रहे थे और इसमें आपको अलग तरीके से खेलना होता है। प्रतिका (रावल) और मैंने बात की थी कि अच्छी गेंदों का सम्मान करना है और खराब गेंदों को हाथ से नहीं जाने देना है।’’ कप्तानी की कमी महसूस होने के सवाल पर हरमनप्रीत ने कहा, ’’जब आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो इन चीजों के बारे में नहीं सोचते। आप एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं और जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। आपको परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। स्थिति चाहे जैसी भी हो, मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती हूं।’’

उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में कहा, ’’कल रात मुझे हल्का बुखार था और इसी वजह से मैदान पर लौटने के बाद मुझे परेशानी हो रही थी। मैं थोड़ा आराम करना चाहती थी और दर्द निवारक दवाएं लेने से मुझे मदद मिल रही है।’’

कप्तानी छोड़ने के बाद कैसी है लाइफ

हरमनप्रीत कौर ने कहा 'मैं ऐसी इंसान हूं वास्तविकता में जीना पसंद करती हूं, और अब यही असलियत है, और मैं इसे जैसे भी है वैसे ही अपनाना चाहती हूं। क्रिकेट ऐसी चीज है जिसने मुझे हमेशा खुशी दी है, और बैटिंग ऐसी चीज है, जिसका मैंने अपने पूरे करियर में मजा लिया है। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगी, मैं बस अपनी बैटिंग का मज़ा लेना चाहती हूं,” उनकी शानदार पारी और दीप्ति शर्मा की 86 गेंदों पर नाबाद 106 रन की पारी की मदद से भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 328/6 का स्कोर बनाया।

कौर के शतक और शर्मा के चार विकेट की मदद से भारत की महिला टीम ने जिम्बाब्वे पर 121 रन से शानदार जीत हासिल की। इस जीत से भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब भारत तीसरे और आखिरी ODI में जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article