UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (firozabad car accident) सामने आया है। यहां परंपरा के अनुसार टेसू-झांझी का विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों के समूह को एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोर से रौंद दिया।
यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में दो किशोरियों समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
वहीं, घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायलों को बेहतर इलाज के लिए फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर रेफर करवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कोच्चि में जज के बेटे की तेज रफ्तार मर्सिडीज ने स्कूटर सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, हादसे पर गृह मंत्री का बड़ा बयान
पुलिस हादसे के बाद मामले की जांच में जुटी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रामीण खुशी-खुशी विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पर मध्य प्रदेश के भोपाल के आईएसबीटी (ISBT) बस स्टैंड परिसर में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक आग भड़क उठी। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और इसकी चपेट में आधा दर्जन से अधिक बसें आ गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठते धुएं के काले गुबार देखकर परिसर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में किसी का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bhopal ISBT Bus Fire: भोपाल के ISBT पर अचानक भड़की आग, कई बसें जलकर खाक; मची भगदड़
