जॉब्स

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां आवेदन के लिए 20 जून तक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप यूपीएसएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024: यूपएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर वैकेंसी

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ने अपने यहां पर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (UPSSSC Homeopathic Pharmacist Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 379 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (UP Homeopathic Pharmacist Vacancy) सकते हैं।

यहां आवेदन के लिए लिंक 20 जून 2024 से एक्टिव किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2024 है। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 26 जुलाई 2024 तक ओपन किया जाएगा। यहां आप यूपीएसएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Quaification: होम्योपैथिक फार्मासिस्ट क्वालिफिकेशन

यूपीएसएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा क्वालीफाई होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट में 2 साल का डिप्लोंमा होना भी जरूरी है।

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Age Limit

यूपीएसएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

UPSSSC Homeopathic Pharmacist Recruitment 2024 Fees

यूपीएसएसएससी होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग General Category/OBC/EWS के उम्मीदावरों को 25 रुपये जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को भी 25 रुपये जमा करना होगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article