MP Rajya Sahakari Bank Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एमपी राज्य सहकारी बैंक में बैंकिंग असिस्टेंट के कुल 79 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस टेस्ट में 200 अंकों के 200 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 130 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 69674 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।
MP Rajya Sahakari Bank Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
एमपी सहकारी बैंक में बैंकिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यासय से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकतेहैं।How to apply for MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Bank Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
एमपी राज्य सहकारी बैंक भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 5 सितंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एसएसी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 900 रुपये और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
