जॉब्स

Agniveer Bharti Rally 2024: इंडियन आर्मी में अग्रिवीर भर्ती रैली 1 जुलाई से, शेड्यूल जारी, जानें कहां होंगी रैलियां

Indian Army Agniveer Bharti Rally 2024: राजस्थान में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रैलियों का आयोजन 1 जुलाई से होगा। ये रैलियां 10 जुलाई तक चलेंगी। राजस्थान के कई जिलों के लिए Agniveer Rally Schedule 2024 जारी किया गया है। अग्निवीर भर्ती जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि उदयपुर में होने वाली रैली में कई जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे।

Image

अग्निवीर भर्ती रैली 2024

Photo : Times Now Digital

Indian Army Agniveer Bharti Rally 2024: अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्तियां की जा रही हैं। राजस्थान में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रैलियों का आयोजन होने वाला है। भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह भर्ती रैली का आयोजन 1 जुलाई से होगा। राजस्थान के कई जिलों के लिए Agniveer Rally Schedule 2024 जारी किया गया है।

राजस्थान क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती रैलियां कोटा की सेना भर्ती रैली के साथ शुरू होगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर में रैली का आयोजन होने वाला है। उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती रैली में कौन-कौन से जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे यहां देख लें।

Agniveer Rally: राजस्थान के इन जिलों में होगी रैलियां

अग्निवीर भर्ती जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि उदयपुर में होने वाली रैली में कई जिलों के युवा शामिल हो सकेंगे। इनमें अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, भीलवाड़ा, शाहपुरा, उदयपुर, सलुम्बर, सवाई माधोपुर, गंगानगर सिटी, करौली, टोंक, राजसमंद, झालावाड़, डूंगरपुर, दौसा, बांसवाड़ा, पाली, बारां, प्रतापगढ़, कोटा, चितौड़गढ़ और बुंदी के युवा शामिल हो पाएंगे।

Agniveer Rally 2024 में किसे मौका?

अग्निवीर रैली के लिए दी गई डिटेल्स के अनुसार, सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल 8000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीक टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर ट्रेंड्समैन जैसे पदों पर भर्तियां होगी। इसके लिए 8वीं पास और 10वीं पास श्रेणियों के लिए बुलाया गया है।

यूपी में अग्निवीर रैली

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी अग्निवीर रैली का आयोजन किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली सोमवार से शुरू हो गई है। भर्ती को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सेना के ग्राउंड को भर्ती के लिए सज्जित किया गया है। भर्ती रैली 24 जून से दो जुलाई तक डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article