Bihar Panchayat Bharti 2024, Bihar Panchayati Raj Vacancy 2024: पंचायत वेब सीरीज से तो लगभग आप सब वाकिफ होंगे। इस वेब सीरीज का सबसे मशहूर किरदार पंचायत सचिव और सहायक विकास (Bihar Panchayat Bharti) का है। वेब सीरीज देखने के बाद लोगों में इन दोनों पदों पर नौकरी का क्रेज काफी बढ़ ( Bihar Panchayati Raj Vacancy) गया है। ऐसे में हाल ही में बिहार सरकार पंचायती राज ने अपने यहां पर पंचायत सचिव, पंचायत राज अधिकारी, कार्यालय परिचारी से लेकर पंचायत सहायक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4351 स्थायी व 11 हजार 259 अस्थाया यानी संविदा के आधार पर रिक्तियों पर भर्ती (Sarkari Naukri 2024) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का लिंक एक्टिव होते ही यहां जानकारी दे दी जाएगी।