Election Commission Row: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष पर तीखा पलटवार किया और वेस्ट ऑफ लक कहा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास कुछ 'मैजिक' होता तो भाजपा लोकसभा चुनाव में 240 सीटों पर क्यों रुक गई।
टाइम्स नाउ नवभारत के हिंमाशु तिवारी के साथ खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष को बेस्ट ऑफ लक कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई ऐसे राज्य भी थे, जहां भाजपा को जीत की उम्मीद थी, लेकिन वहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कहीं जब भाजपा की दो राज्यों में अच्छी वापसी हो रही थी, वहां हम पिछड़ गए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने उन दो राज्यों का नाम लेने से इनकार कर दिया।
उन्होंने विपक्ष के 'वोट चोरी' संबंधी आरोपों को 'फेक नैरेटिव की लिमिट क्रॉस करना' बताया। उन्होंने कहा, ''इतनी स्क्रूटनी है... इसको मैं समझता हूं, ये फॉल्स नैरेटिव की भी लिमिट क्रॉस कर दी गई। उन्होंने विपक्ष के बीच मतभेदों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें (विपक्ष) देखना चाहिए कि उनके फैसले सर्वसम्मति से हुए थे या नहीं। अंत में उन्होंने विपक्ष को 'बेस्ट ऑफ लक' कहा।
'आंदोलन हर किसी का अधिकार'
जब विपक्ष द्वारा आंदोलन किए जाने की बात पर सवाल पूछा गया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंदोलन करना हर किसी का अधिकार है। साथ ही उन्होंने विपक्ष को संसद में अपनी बात रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, ''आंदोलन करना तो हर व्यक्ति का अधिकार है... आप खुले आम बात करिए, जब संसद का सत्र होता है, आप (विपक्ष) संसद में आते नहीं है, बात नहीं रखते हैं। आप वहां पर बात रखेंगे तो चलेगी।''
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'राहुल के भीतर PM न बन पाने की जलन...', CEC विवाद के बीच BJP का पलटवार; बोले- बार-बार एक्सपोज हो रहे कांग्रेस नेता
2014 से अब तक अर्थव्यवस्था हुई दोगुनी
इस दौरान, राहुल गांधी के 'डेड इकॉनमी' वाले बयाने पर हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से अब तक देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और अर्थव्यवस्था का आकार करीब दोगुना हुआ है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''देखिए इन 25 साल के दौरान 13 साल तो उन्होंने गुजरात का दायित्व संभाला और मई 2014 से वो प्रधानमंत्री बने। आप देश की क्या स्थिति थी 2014 में और आज क्या स्थिति है। मैं कुछ मोटे आंकड़े आपके सामने रख देता हूं। हमारी जो अर्थव्यवस्था है। 2014 में जब उसके बारे में कहीं चर्चा होती थी तो कहते भारत तो इज़ पार्ट ऑफ द फ्रजाइल फाइव।"
उन्होंने इसका मतलब समझाते हुए कहा कि जैसे किसी सामान पर 'फ्रैजाइल, हैंडल विद केयर' लिखा होता है, उसी तरह उस समय भारत की अर्थव्यवस्था को भी कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के समूह में गिना जाता था। उन्होंने कहा, ''आज 2026 में हमारे जो विपक्ष के कुछ हमारे मित्र लोग हैं, जो खुद को विपक्ष का नेता कहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन इकॉनमी इजडेड।" उन्होंने कहा, "ठीक है? तो उन्होंने मुंह से वो बात निकाली और पिछले क्वार्टर के रिजल्ट्स आ गए। लास्ट क्वार्टर में वी ग्रू एट 7.8%''
