बॉलीवुड

Maatrubhumi Trailer Out Now: सलमान खान की फिल्म का धाकड़ ट्रेलर रिलीज, दर्शक बोले- आंखों में आंसू आ गए...

Maatrubhumi Trailer Out Now: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड मूवी 'मातृभूमि' बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देख दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है।

Image

Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Maatrubhumi Trailer Out Now: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान कायम की है। सलमान खान ने केवल बॉलीवुड ही नहीं, टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) मोस्ट अवेटेड मूवी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये अपकमिंग फिल्म गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर आधारित है। खास बात तो यह है कि सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर ने आते ही लोगों के बीच धूम मचा दी है। वहीं 'मातृभूमि' का ट्रेलर देख दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana: हेमा मालिनी ने की रणबीर कपूर की फिल्म की तारीफ, वीएफएक्स देखकर रह गईं हैरान

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) के ट्रेलर ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिये हैं। ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान की धमाकेदार एंट्री हुई। लेकिन 'सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा' की धुन ने दिल जीत लिया। ट्रेलर में नजर आया कि कैसे भारतीय सेना चीनी सेना से लोहा लेने के लिए पूरी तरह तैयार रही। वहीं ट्रेलर में 'एक बिहारी सब पर भारी', 'हमारे बेटे के पास उसकी मां है और हमारी मां के पास उसका बेटा' और 'जब सोल्जर निकलते हैं तो बाय नहीं कहते, सैल्यूट करते हैं' जैसे डायलॉग्स ने ट्रेलर में चार चांद लगा दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, बॉलीवुड स्टार्स को दी ये सलाह

    'मातृभूमि' के ट्रेलर ने जीता लोगों का दिल

    सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लोगों के रिएक्शन देख कहा जा सकता है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म की ये झलक बेहद पसंद आई। एक यूजर ने लिखा, "मैं यहां ट्रेलर को रोस्ट करने आया था, लेकिन ये उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आंखों में आंसू आ गए कसम से।" तीसरे यूजर ने लिखा, "हमें गर्व है ये कहने में कि ये हमारे आइडल हैं।" चौथे यूजर ने लिखा, "भाई का कमबैक पक्का है।"

    कब रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि

    बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह, जेयन शॉ, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर क्या धूम मचाती है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article